Car Discounts: देश की सबसे बड़ी कार बनाने वाली कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) भारतीय बाजार में एक दर्जन से ज्यादा मॉडल बेचती है। उनमें से कई गाड़ियों को ग्राहक बेहद पसंद करते हैं। मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) अपने ग्राहकों को इन गाड़ियों पर कई शानदार ऑफर दे रही है। अगर आप भी नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो इन ऑफर्स के जरिए हजारों रुपये बचा सकते हैं। फरवरी 2022 में मारुति सुजुकी अपने ग्राहकों को कई डिस्काउंट ऑफर कर रही है।
देश में सबसे सस्ती मारुति सुजुकी की ऑल्टो में फिलहाल 33,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। इस डील में 15,000 रुपये का कैश बेनिफिट और 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है। इसके अलावा, इस महीने ऑल्टो की खरीद पर 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट बेनिफिट भी लागू है।
मारुति सुजुकी एस-प्रेसो एक फंकी-लिटिल हैचबैक (funky-little hatchback) है। इस महीने इसे खरीदने पर आपको 28,000 रुपये तक की छूट मिलेगी। इसमें 15,000 रुपये का कैश बेनिफिट, 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट (corporate discount) शामिल है।
कंपनी की एकमात्र वैन ईको भी 28,000 रुपये तक के बेनिफिट के साथ बिक्री पर है। इसे 10,000 रुपये के कैश बेनिफिट, 15,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये के कॉर्पोरेट बेनिफिट के साथ खरीदा जा सकता है।
हाल ही में लॉन्च मारुति सुजुकी – सेलेरियो भी 23,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इस डिस्काउंट में 10,000 रुपये का कैश बेनिफिट, 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट बोनस शामिल है।
मारुति सुजुकी वैगनआर (Maruti Suzuki WagonR) पिछले महीने देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है। यह कंपनी का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल है। इस महीने इसमें 3,000 रुपये के कॉरपोरेट बेनिफिट, 10,000 रुपये के एक्सचेंज डिस्काउंट और 10,000 रुपये के कैश बेनिफिट मिल रहा है।
मारुति सुजुकी स्विफ्ट (Maruti Suzuki Swift) कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में से एक है। WagonR की तरह इसे 3,000 रुपये कॉर्पोरेट डिस्काउंट, 10,000 रुपये एक्सचेंज बोनस और 10,000 रुपये कैश डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है।
भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी डिजायर (Maruti Suzuki Dzire) सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान में से एक है। यह अभी 10,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस और इतने ही कैश डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही फरवरी महीने में 3,000 रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट शामिल है।
Maruti Suzuki Vitara Brezza
Maruti Suzuki Vitara Brezza को फिलहाल 18,000 रुपये तक के डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। इस महीने इस कार को खरीदने में 5,000 रुपये के कैश डिस्काउंट, 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस लागू है। इसमें 3,000 रुपये के कॉरपोरेट डिस्काउंट का फायदा भी उठा सकते हैं।