सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को ₹641.8 करोड़ का घाटा

दूसरी तिमाही में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को 641.8 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।

अपडेटेड Nov 04, 2016 पर 5:04 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को 641.8 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को 112.9 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

    वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया कि ब्याज आय 11.5 फीसदी गिरकर 1693.4 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ब्याज आय 1913.4 करोड़ रुपये रही थी। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की अन्य आय 743.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 776.6 करोड़ रुपये हो गई है।

    तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का ग्रॉस एनपीए 13.5 फीसदी से बढकर 13.7 फीसदी रहा है। जबकि नेट एनपीए तिमाही आधार पर बिना किसी बदलाव के 8.17 फीसदी पर बना रहा है।

    अगर रुपये में देखें तो सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का ग्रॉस एनपीए 25107 करोड़ रुपये से बढ़कर 25718 करोड़ रुपये हो गया है। दूसरी तिमाही में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का प्रॉविजनिंग कवरेज रेश्यो 51.63 फीसदी पर रहा है।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का प्रॉविजन 1543 करोड़ रुपये से बढ़कर 1661 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने 645 करोड़ रुपये का प्रॉविजन किया था।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।