सेंचुरी टेक्सटाइल का मुनाफा 25% घटकर 9 करोड़ रु

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में सेंचुरी टेक्सटाइल का मुनाफा 25 फीसदी घटकर 9 करोड़ रुपये रहा है।

अपडेटेड May 03, 2016 पर 4:29 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सेंचुरी टेक्सटाइल के चौथी तिमाही के नतीजे उम्मीद से कमजोर रहे हैं। वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में  सेंचुरी टेक्सटाइल का मुनाफा 25 फीसदी घटकर 9 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 12 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में सेंचुरी टेक्सटाइल की आय 2.2 फीसदी घटकर 2048 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में कंपनी की आय 2094 करोड़ रुपये रही थी।

    कंपनी के मार्जिन पर भी दबाव देखने को मिला है। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में सेंचुरी टेक्सटाइल का एबिटडा 210 करोड़ रुपये से गिरकर 199 करोड़ रुपये पर आ गया है। जबकि मार्जिन 10 फीसदी से गिरकर 9.7 फीसदी पर आ गया है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।