सिटी यूनियन बैंक का मुनाफा 14.7% बढ़ा

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में सिटी यूनियन बैंक का मुनाफा 14.7 फीसदी बढ़कर 123.7 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Nov 10, 2016 पर 12:29 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में सिटी यूनियन बैंक का मुनाफा 14.7 फीसदी बढ़कर 123.7 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में सिटी यूनियन बैंक का मुनाफा 107.8 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में सिटी यूनियन बैंक की ब्याज आय 25.4 फीसदी बढ़कर 301.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में सिटी यूनियन बैंक की ब्याज आय 240.1 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में सिटी यूनियन बैंक का ग्रॉस एनपीए 2.62 फीसदी से बढ़कर 2.69 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में सिटी यूनियन बैंक का नेट एनपीए 1.59 फीसदी से बढ़कर 1.63 फीसदी रहा है।

    रुपये में सिटी यूनियन बैंक के एनपीए पर गौर करें तो तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में बैंक का ग्रॉस एनपीए 555 करोड़ रुपये से बढ़कर 598 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में बैंक का नेट एनपीए 334 करोड़ रुपये से बढ़कर 358.6 करोड़ रुपये रहा है।

    तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में सिटी यूनियन बैंक की प्रोविजनिंग 70.7 करोड़ रुपये से घटकर 67 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल जुलाई-सितंबर तिमाही में सिटी यूनियन बैंक की प्रोविजनिंग 49.8 करोड़ रुपये रही थी।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।