वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में सिटी यूनियन बैंक का मुनाफा 10.7 फीसदी बढ़कर 123.5 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में सिटी यूनियन बैंक का मुनाफा 111.5 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में सिटी यूनियन बैंक का मुनाफा 10.7 फीसदी बढ़कर 123.5 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में सिटी यूनियन बैंक का मुनाफा 111.5 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में सिटी यूनियन बैंक की ब्याज आय 25.2 फीसदी बढ़कर 280 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में सिटी यूनियन बैंक की आय 223.6 करोड़ रुपये रही थी।
तिमाही आधार पर पहली तिमाही में सिटी यूनियन बैंक का ग्रॉस एनपीए 2.41 फीसदी से बढ़कर 2.62 फीसदी हो गया है। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में सिटी यूनियन बैंक का नेट एनपीए 1.53 फीसदी से बढ़कर 1.59 फीसदी हो गया है।
रुपये में सिटी यूनियन बैंक के एनपीए पर नजर डालें तो तिमाही आधार पर पहली तिमाही में सिटी यूनियन बैंक का ग्रॉस एनपीए 512 करोड़ रुपये से बढ़कर 555 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं तिमाही आधार पर पहली तिमाही में सिटी यूनियन बैंक का नेट एनपीए 323 करोड़ रुपये से बढ़कर 334 करोड़ रुपये हो गया है।
तिमाही दर तिमाही आधार पर पहली तिमाही में सिटी यूनियन बैंक की प्रॉविजनिंग 70.8 करोड़ रुपये के मुकाबले 70.7 करोड़ रुपये रही है। जबकि वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में सिटी यूनियन बैंक की प्रॉविजनिंग 45.1 करोड़ रुपये रही थी।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।