कोल इंडिया को शेयर बायबैक के लिए बोर्ड से मंजूरी मिल गई है। कंपनी 3650 करोड़ रुपये के करीब 11 करोड़ शेयर सरकार से वापस खरीदेगी। इस बायबैक के पीछे 2 अहम मकसद हैं पहला सरकार इसके जरिए पूंजी जुटाएगी और दूसरा इससे विनिवेश का वैल्यूएशन भी बढ़ेगा।

मार्केट रेगुलेटर सेबी के नियमों के तहत सरकार को कोल इंडिया में अपनी हिस्सेदारी भी 75 फीसदी के नीचे लानी है। हिस्सेदारी घटाने के लिए अगस्त 2017 की समयसीमा दी गई है। बता दें कि सरकार ने साल 2016-17 के लिए 56,500 करोड़ रुपये का विनिवेश लक्ष्य तय किया है। जिसमें से 36,000 करोड़ रुपये छोटा हिस्सा बेचने से आने वाला है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।