कोल इंडिया के मुनाफे में 14% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में कोल इंडिया का मुनाफा 14 फीसदी बढ़कर 3718 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Feb 11, 2016 पर 5:17 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में कोल इंडिया का मुनाफा 14 फीसदी बढ़कर 3718 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में कोल इंडिया का मुनाफा 3262.5 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में कोल इंडिया की बिक्री 12 फीसदी बढ़कर 18971.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में कोल इंडिया की बिक्री 17763 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कोल इंडिया का एबिटडा 3480 करोड़ रुपये से बढ़कर 5092 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कोल इंडिया का एबिटडा मार्जिन 19.6 फीसदी से बढ़कर 25.6 फीसदी रहा है।

    सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में कोल इंडिया की अन्य आय 1634.4 करोड़ रुपये से घटकर 1354 करोड़ रुपये रही है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में कोल इंडिया का उत्पादन 131.64 मीट्रिक टन से बढ़कर 143.96 मीट्रिक टन रहा है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में कोल इंडिया के कोयले की ढुलाई 124.57 मीट्रिक टन से बढ़कर 137.89 मीट्रिक टन रही है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।