Get App

कोल इंडिया: मुनाफा सपाट, आय भी सपाट

चौथी तिमाही में कोल इंडिया का मुनाफा 0.23 फीसदी बढ़कर 4247.9 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 30, 2016 पर 9:34 AM
कोल इंडिया: मुनाफा सपाट, आय भी सपाट

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में कोल इंडिया का मुनाफा 0.23 फीसदी बढ़कर 4247.9 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में कोल इंडिया का मुनाफा 4238.5 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में कोल इंडिया की आय 0.29 फीसदी बढ़ कर 21,402.7 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में कोल इंडिया की आय 21,339.5 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में कोल इंडिया का एबिटडा 5,964.8 करोड़ रुपये के मुकाबले 5,533.8 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में कोल इंडिया का एबिटडा मार्जिन 28 फीसदी से घटकर 25.9 फीसदी रहा है।

साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में कोल इंडिया का टैक्स खर्च 2,752.9 करोड़ रुपये के मुकाबले 2,080.7 करोड़ रुपये रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें