कोल इंडिया ने बायबैक ऑफर की घोषणा की है। ये ऑफर 3 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक खुलेगा। कंपनी ऑफर के जरिए 3650 करोड़ रुपये के शेयर बायबैक करेगी। क्योंकि कोल इंडिया के पास कैश की स्थिति बेहतर होने की वजह से कंपनी को बायबैक की अनुमति मिली है। आपको बता दें कि सरकार अब विनिवेश की बजाय सरकारी कंपनियों के बायबैक को मंजूरी दी है। इसके जरिए सरकार ने वित्त वर्ष 2017 तक 56,500 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है।
