कॉग्निजेंटः मुनाफा 42.8% घटा, आय 5.2% बढ़ी

साल 2016 की दूसरी तिमाही में कॉग्निजेंट का मुनाफा 44.12 करोड़ डॉलर से घटकर 25.24 करोड़ डॉलर हो गया है।

अपडेटेड Aug 05, 2016 पर 4:04 PM

साल 2016 की दूसरी तिमाही में कॉग्निजेंट का मुनाफा 42.8 फीसदी घटकर 25.24 करोड़ डॉलर हो गया है। साल 2016 की पहली तिमाही में कॉग्निजेंट का मुनाफा 44.12 करोड़ डॉलर रहा था।

साल 2016 की दूसरी तिमाही में कॉग्निजेंट की आय 5.2 फीसदी बढ़कर 337 करोड़ डॉलर पर पहुंच गई है। साल 2016 की पहली तिमाही में कॉग्निजेंट की आय 320 करोड़ डॉलर रही थी।

कॉग्निजेंट के मुताबिक तीसरी तिमाही में आय 343-347 करोड़ डॉलर रहने का अनुमान है। साल 2016 में आय 1347-1360 करोड़ डॉलर रहने का अनुमान है। कॉग्निजेंट ने 2016 की आय का अनुमान 1365-1400 करोड़ डॉलर से घटाकर 1347-1360 करोड़ डॉलर रहने का अनुमान जताया है।

कॉग्निजेंट ने कहा कि तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में ऑपरेटिंग मार्जिन 19.9 फीसदी से बढ़कर 20.3 फीसदी रहा है। दूसरी तिमाही में कॉग्निजेंट का ऑपरेटिंग मार्जिन 19-20 फीसदी के लक्ष्य से ज्यादा रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।