Get App

कॉग्निजेंटः मुनाफा 76% बढ़ा, आय 2.4% बढ़ी

साल 2016 की तीसरी तिमाही में कॉग्निजेंट का मुनाफा 76 फीसदी बढ़कर 44.44 करोड़ डॉलर हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 07, 2016 पर 5:20 PM
कॉग्निजेंटः मुनाफा 76% बढ़ा, आय 2.4% बढ़ी

साल 2016 की तीसरी तिमाही में कॉग्निजेंट का मुनाफा 76 फीसदी बढ़कर 44.44 करोड़ डॉलर हो गया है। साल 2016 की दूसरी तिमाही में कॉग्निजेंट का मुनाफा 25.24 करोड़ डॉलर रहा था।

साल 2016 की तीसरी तिमाही में कॉग्निजेंट की आय 2.4 फीसदी बढ़कर 345 करोड़ डॉलर पर पहुंच गई है। साल 2016 की दूसरी तिमाही में कॉग्निजेंट की आय 337 करोड़ डॉलर रही थी।

कॉग्निजेंट ने चौथी तिमाही में आय 345-351 करोड़ डॉलर रहने का अनुमान जताया है। वहीं साल 2016 में आय 1347-1353 करोड़ डॉलर रहने का अनुमान जताया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें