Get App

कोलगेटः मुनाफा 8.4% बढ़ा, आय 12.4% बढ़ी

पहली तिमाही में कोलगेट का मुनाफा 116 करोड़ रुपये से बढ़कर 125.7 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 08, 2016 पर 3:39 PM
कोलगेटः मुनाफा 8.4% बढ़ा, आय 12.4% बढ़ी

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में कोलगेट का मुनाफा 8.4 फीसदी बढ़कर 125.7 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में कोलगेट का मुनाफा 116 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में कोलगेट की आय 12.4 फीसदी बढ़कर 1149 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में कोलगेट की आय 1022 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में कोलगेट का एबिटडा 204 करोड़ रुपये से बढ़कर 211.3 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में कोलगेट का एबिटडा मार्जिन 19.9 फीसदी से घटकर 18.4 फीसदी रहा है।

साल दर साल आधार पर पहली तिमाही में कोलगेट की कुल वॉल्यूम ग्रोथ 3 फीसदी से बढ़कर 6 फीसदी रही है, जबकि पिछली तिमाही में वॉल्यूम ग्रोथ 4 फीसदी रही थी। घरेलू कारोबार का वॉल्यूम ग्रोथ 5 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें