कोलगेटः मुनाफा 15.6% बढ़ा, आय 9.9% बढ़ी

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में कोलगेट का मुनाफा 15.6 फीसदी बढ़कर 181 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Oct 28, 2016 पर 3:19 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में कोलगेट का मुनाफा 15.6 फीसदी बढ़कर 181 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में कोलगेट का मुनाफा 156.8 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में कोलगेट की आय 9.9 फीसदी बढ़कर 1203 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में कोलगेट की आय 1095.2 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर दूसरी तिमाही में कोलगेट का एबिटडा 254.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 275 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में कोलगेट का एबिटडा मार्जिन 23.2 फीसदी से घटकर 22.8 फीसदी रहा है।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में कोलगेट की वॉल्यूम ग्रोथ 6 फीसदी से घटकर 4 फीसदी रही है, जबकि पिछले साल की दूसरी तिमाही में वॉल्यूम ग्रोथ 3 फीसदी रही थी। कोलगेट ने 4 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का एलान किया है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।