Reliance Family Day 2022: देश की सबसे बड़ी कंपनी मानी जाने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries(RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने कहा कि आने वाली सदी भारत की है। RIL इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी का कहना है कि 2047 तक भारत 40 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनेगा। उन्होंने कहा कि अगले 25 साल भारत के 5,000 साल पुराने इतिहास में सबसे बदलावकारी साबित होंगे। रिलायंस इंडस्ट्रीज के संस्थापक धीरूभाई अंबानी (Dhirubhai Ambani) के जन्मदिन पर रिलायंस फैमिली डे (Reliance Family Day 2022) में मुकेश अंबानी ने ऐसा कहा। उन्होंने ये भी कहा कि रिलायंस कंपनी आने वाले दिनों में भी बरगद के पेड़ की तरह बढ़ती रहेगी। बता दें कि मुकेश अंबानी ने रिलायंस के चेयरमैन के रूप में अपने 20 साल भी पूर कर लिये हैं।
