Ambuja Cements Q2 Result: अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) का वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही के लिए कंसोलिडेटेड मुनाफा 792.96 करोड़ रुपये रहा। अन्य आय बढ़ने और खर्चों के घटने से कंपनी का मुनाफा बढ़ा। इसमें जो 750.99 प्रतिशत की ग्रोथ देखने को मिली। दूसरी तिमाही में मुनाफा लगभग नौ गुना बढ़ा है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 93.18 करोड़ रुपये रहा था। अदाणी समूह की कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि कंपनी का रेवन्यू 7,423.95 करोड़ रुपये रहा। जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के 7,131.39 करोड़ रुपये से 4.10 प्रतिशत अधिक है।
EBITDA और मार्जिन भी बढ़ी
कंपनी ने कहा कि उसका EBITDA "अच्छे ऑपरेशंस और लागत बचत परियोजनाओं" के कारण 1,302 करोड़ रुपये (975 करोड़ रुपये से अधिक) रहा। EBITDA मार्जिन 4.6 प्रतिशत से 12.9 प्रतिशत अंक बढ़कर 17.5 प्रतिशत हो गया।
टॉप मैनेजमेंट ने क्या कहा
Ambuja Cements के पूर्णकालिक निदेशक और सीईओ अजय कपूर ने कहा, "हमारे प्रीमियम सीमेंट उत्पादों की मजबूत मांग के साथ-साथ, अच्छे परिचालन, सप्लाई चैन मैनेजमेंट और बिक्री एवं मार्केटिंग उत्कृष्टता के कारण हमारे व्यापार में सुधार हुआ है। ग्रुप कंपनियों की इनपुट लागत कम हो रही है। इससे EBITDA और मार्जिन बढ़ रही है।"
कंपनी प्रबंधन ने कहा कि अच्छे परिचालन की वजह से भट्ठा ईंधन लागत को 2.72 रुपये प्रति 1000 किलो कैलोरी से घटाकर 1.79 रुपये प्रति 1000 किलो कैलोरी किया गया। CPP (क्लीन पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स) ईंधन लागत को 2.27 रुपये प्रति 1000 किलो कैलोरी से घटाकर 1.65 रुपये प्रति 1000 किलो कैलोरी हो गई। उन्होंने कहा कि लॉजिस्टिक बेहतर करने से डायरेक्ट डिस्पैच 48 प्रतिशत से बढ़कर 58 प्रतिशत हो गया है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)