Bank of Baroda Q1 results: बैंक का नेट प्रॉफिट 9.5% बढ़कर 4,458 करोड़ रुपये रहा

जून 2024 तिमाही में बैंक ऑफ बड़ौदा का नेट प्रॉफिट 9.5 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 4,458 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले इसी अवधि में यह आंकड़ा 4,070 करोड़ रुपये था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 31 जुलाई को बैंक का शेयर 0.7 पर्सेंट की गिरावट के साथ 254.50 रुपये पर बंद हुआ। तिमाही आधार पर बैंक के मुनाफे में 9 पर्सेंट की गिरावट देखने को मिली

अपडेटेड Jul 31, 2024 पर 6:28 PM
जून तिमाही में बैंक का ग्रॉस एनपीए 30,873.14 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछली तिमाही में यह 31,833.63 करोड़ रुपये था।

जून 2024 तिमाही में बैंक ऑफ बड़ौदा का नेट प्रॉफिट 9.5 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 4,458 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले इसी अवधि में यह आंकड़ा 4,070 करोड़ रुपये था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 31 जुलाई को बैंक का शेयर 0.7 पर्सेंट की गिरावट के साथ 254.50 रुपये पर बंद हुआ। तिमाही आधार पर बैंक के मुनाफे में 9 पर्सेंट की गिरावट देखने को मिली।

एसेट क्वॉलिटी

संबंधित अवधि में बैंक का ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (NPA) रेशियो 2.88 पर्सेंट रहा, जबकि पिछली तिमाही में यह आंकड़ा 2.92 पर्सेंट था। एक साल पहले इसी अवधि में यह आंकड़ा 3.51 पर्सेंट रहा। 30 जून के मुताबिक बैंक का नेट एनपीए रेशियो 0.69 पर्सेंट रहा, जबकि इससे पिछली तिमाही में यह आंकड़ा 0.68 पर्सेंट था। एक साल पहले यानी जून 2023 में बैंक का नेट एनपीए रेशियो 0.78 पर्सेंट था।

जून तिमाही में बैंक का ग्रॉस एनपीए 30,873.14 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछली तिमाही में ग्रॉस एनपीए 31,833.63 करोड़ रुपये था। पिछले साल जून तिमाही में यह आंकड़ा 34,832.16 करोड़ रुपये था। इसी तरह, जून तिमाही में बैंक का नेट एनपीए 7,231.53 करोड़ रुपये हो गया, जबकि इससे पिछली तिमाही में बैंक का नेट एनपीए 7,213.34 करोड़ रुपये था। पिछले साल जून तिमाही में बैंक ऑफ बड़ौदा का नेट एनपीए 7,482.45 करोड़ रुपये था।


NIM और NII

जून 2024 तिमाही में बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) सालाना आधार पर 5.5 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 11,600 करोड़ रुपये रही। संबंधित अवधि में बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम 2,487 करोड़ रुपये रही। इस दौरान बैंक का ग्लोबल नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) 3.18 पर्सेंट रहा। इसके अलावा, डोमेस्टिक नेट इंटरेस्ट मार्जिन 3.30 पर्सेंट और इंटरनेशनल नेट इंटरेस्ट मार्जिन 2.23 पर्सेंट रहा।

एडवांस और डिपॉजिट

अप्रैल-जून तिमाही में बैंक का ग्लोबल डिपॉजिट बढ़कर 13.07 लाख करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की इसी अवधि में यह आंकड़ा 12 लाख रुपये था। इस दौरान ग्लोबल डिपॉजिट में 8.9 पर्सेंट की बढ़ोतरी रही।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।