Bank of Baroda Q4 Result : मार्च तिमाही में 168% बढ़ा मुनाफा, बैंक ने किया डिविडेंड का ऐलान

मार्च तिमाही में बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम 11,525 करोड़ रुपये पर आ गई, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही के मुकाबले 33.8 फीसदी अधिक है। बैंक के बोर्ड ने अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड की घोषणा भी की है। शेयरधारकों को वित्त वर्ष 2022-23 में प्रति शेयर 5.50 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा

अपडेटेड May 16, 2023 पर 3:48 PM
पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने आज 16 मई को वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है।

Bank of Baroda Q4 Result : पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने आज 16 मई को वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। मार्च तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन प्रॉफिट 168.46 फीसदी बढ़कर 4775.33 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 1778.77 करोड़ रुपये था। मार्च तिमाही में बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम 11,525 करोड़ रुपये पर आ गई, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही के मुकाबले 33.8 फीसदी अधिक है।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

FY23 की चौथी तिमाही में कंपनी की ऑपरेटिंग इनकम 14,991 करोड़ रुपये रही। इसमें सालाना आधार पर 34.6 फीसदी का इजाफा हुआ है। मार्च तिमाही में ग्लोबल NIM 45 बेसिस प्वाइंट बढ़कर 3.53 फीसदी पर आ गई। वहीं, डोमेस्टिक NIM 51 बेसिस प्वाइंट बढ़कर 3.65 फीसदी रही।


FY23 की चौथी तिमाही में एसेट पर रिटर्न (एनुअल) 1.34 फीसदी पर आ गया, जो कि FY22 की चौथी तिमाही में 0.57 फीसदी था। वित्त वर्ष 23 में इक्विटी पर रिटर्न (एनुअल) 648 बेसिस प्वाइंट बढ़कर 18.34 फीसदी हो गया।

NPA में सुधार

FY23 की मार्च तिमाही में ग्रॉस NPA रेश्यो सुधार के साथ 3.79 फीसदी हो गया, जबकि Q4FY22 में यह 6.61 फीसदी था। बैंक ऑफ बड़ौदा ने कहा कि बैंक का नेट एनपीए रेश्यो Q4FY22 में 1.72 फीसदी की तुलना में Q4FY23 में 0.89 फीसदी के रिकॉर्ड निचले स्तर पर है। बैंक का प्रोविजन कवरेज रेश्यो 92.43 फीसदी रहा। Q4FY22 में 2.52 फीसदी के मुकाबले Q4FY23 में स्लिपेज रेश्यो घटकर 1.02 प्रतिशत हो गया।

शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का ऐलान

बैंक के बोर्ड ने अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड की घोषणा भी की है। शेयरधारकों को वित्त वर्ष 2022-23 में प्रति शेयर 5.50 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। अगामी एनुअल जनरल मीटिंग में इसे मंजूरी दी जाएगी। आज मंगलवार को बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयरों में 1.82 फीसदी की तेजी रही और यह NSE पर 187.20 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।