Bharat Forge Q1 results: शुद्ध मुनाफा 34% बढ़कर हुआ 213 करोड़ रुपये, रेवन्यू में 36% का इजाफा

Bharat Forge Limited का वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा में सालाना 34 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 213 करोड़ रुपये रहा। पहली तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 36 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2,851 करोड़ रुपये रहा। जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 3,877 करोड़ रुपये रहा था

अपडेटेड Aug 09, 2023 पर 2:43 PM
Story continues below Advertisement
Bharat Forge के मैनेजमेंट ने नतीजे जारी करते हुए कहा कि कंपनी की डिफेंस ऑर्डर बुक लगातार बढ़ रही है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Bharat Forge Share Price: भारत फोर्ज लिमिटेड (Bharat Forge Limited) ने चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा में साल-दर-साल 34 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 213 करोड़ रुपये दर्ज किया। कंपनी ने 9 अगस्त को एक एक्सचेंज फाइलिंग में ये जानकारी दी। ये कंपनी ऑटोमोबाइल सहित कई सेक्टर्स के लिए अहम और सुरक्षा कंपोनेंट्स बनाती है। कंपनी का रेवन्यू 36 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 2,851 करोड़ रुपये रहा। जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 3,877 करोड़ रुपये था। रेवन्यू में उछाल मुख्य रूप से निर्यात और घरेलू सेगमेंट में मजबूत वृद्धि की वजह से देखने को मिला। जहां तक ​​निर्यात का सवाल है, अमेरिका कंपनी का टॉप ग्राहक बना हुआ है, उसके बाद यूरोप और एशिया का नंबर है।

    घरेलू मांग अच्छी रहने से EBITDA और ऑटोमोटिव वर्टिकल में रही बढ़त

    पहली तिमाही में कंपनी के EBITDA में 50 बेसिस प्वाइंट्स की वृद्धि हुई। EBITDA मार्जिन किसी कंपनी के रेवन्यू के प्रतिशत के रूप में उसके ऑपरेटिंग मुनाफे का एक माप होता है। वहीं कैपासिटी के उपयोग किये जाने भारत फोर्ज का EBITDA 41 प्रतिशत बढ़कर 617 करोड़ रुपये हो गया।


    एक एक्सपर्ट्स ने सिर्फ 2 दिनों में कमाया 9% रिटर्न, आज कमाई के दिग्गजों ने 7 स्टॉक्स पर खेला दांव

    भारतीय कारोबार में, ऑटोमोटिव वर्टिकल सालाना आधार पर अच्छा रहा। इसकी वजह ये है कि घरेलू मांग अच्छी स्थिति में बनी रही। इसका आउटलुक आशाजनक बना हुआ है। मैनेजमेंट को भरोसा है कि आने वाली तिमाहियों में यह सेक्टर इंडस्ट्री ग्रोथ को प्रभावित करेगा।

    डिफेंस ऑर्डर बुक में लगातार इजाफा

    इसके अलावा, कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी KSSL ने पिछले साल प्राप्त निर्यात ऑर्डर के हिस्से के रूप में आर्टिलरी सिस्टम की आपूर्ति शुरू कर दी है। Q1 FY24 में, भारत फोर्ज ने कई ग्राहकों और प्रोडक्ट सेगमेंट से डिफेंस में 277 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किये। और कंपनी ने कहा कि इन्हें अगले 18 महीनों में पूरा किया जाएगा। Bharat Forge के मैनेजमेंट ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, "कंपनी की डिफेंस ऑर्डर बुक लगातार बढ़ रही है।"

    कंपनी ने यह भी घोषणा की है कि निदेशक मंडल ने कंपनी द्वारा कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी कल्याणी पावरट्रेन लिमिटेड (Kalyani Powertrain Limited) को दिए गए मौजूदा इंटरकॉर्पोरेट जमा को ब्याज सहित 111.3 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों में बदलने की मंजूरी दे दी है। भारत फोर्ज ने एक्सचेंजों को से कहा कि KPTL पर समग्र ऋण को कम करने के लिए ऐसा किया गया है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।