Gold Price Today: 10 दिनों में ₹5840 गिरा सोना, चांदी आई ₹25000 नीचे, चेक करें लेटेस्ट भाव

Gold Rate Today: नवंबर महीने की शुरुआत में आज रविवार 1 नवंबर को सोने-चांदी के भाव स्थिर हैं। हालांकि 10 दिनों की बात करें तो एक किलो चांदी ₹25 हजार सस्ती हुई है तो 24 कैरट वाला गोल्ड ₹5840 नीचे आया है। जानिए सोने-चांदी की चमक में इस फीकेपन की वजह और किन बातों पर नजर रहेगी और चेक करें देश के 10 अहम शहरों में 24 से 18 कैरट गोल्ड के लेटेस्ट भाव

अपडेटेड Nov 01, 2026 पर 8:14 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Gold-Silver Rate Today In India: सोने-चांदी के भाव आज स्थिर हैं। (File Photo- Pexels)

Gold Rate Today in India: सोने-चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। पहले गोल्ड की बात करें तो 10 दिनों में उठा-पटक के साथ 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹5840 और 22 कैरट वाला ₹5050 सस्ता हुआ है। इन 10 दिनों में तो दो दिन 24 अक्टूबर और आज 1 नवंबर को इसके भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है और बाकी दिनों में 24 अक्टूबर के साथ-साथ 26-28 अक्टूबर तक इसके भाव में बढ़ोतरी हुई थी और बाकी दिन इसकी चमक फीकी हुई। अब चांदी की बात करें तो इंडस्ट्रियल डिमांड की सुस्ती के बीच ताबड़तोड़ मुनाफावसूली के चलते 10 दिनों में एक किलो चांदी के भाव ₹25000 नीचे आए हैं।

सिटीवाइज गोल्ड के भाव

देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...

शहर  24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव  22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव  18 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव
दिल्ली  ₹1,39,030  ₹1,27,450  ₹1,04,310
मुंबई  ₹1,38,880  ₹1,27,300  ₹1,04,160
कोलकाता   ₹1,38,880  ₹1,27,300  ₹1,04,160
चेन्नई  ₹1,38,880  ₹1,27,300  ₹1,04,160
बेंगलुरू  ₹1,38,880  ₹1,27,300  ₹1,04,160
हैदराबाद  ₹1,38,880  ₹1,27,300  ₹1,04,160
लखनऊ   ₹1,39,030  ₹1,27,450  ₹1,04,310
पटना   ₹1,38,930  ₹1,27,350  ₹1,04,210
जयपुर  ₹1,39,030  ₹1,27,450  ₹1,04,310
अहमदाबाद  ₹1,38,930   ₹1,27,350  ₹1,04,210


10 दिनों में ₹25000 गिरी चांदी

एक किलो चांदी के भाव 10 दिनों में ₹25 हजार कम हुए हैं। इसकी कीमत 23 अक्टूबर को ₹5 हजार गिरने के बाद लगातार पांच दिनों तक स्थिर थी लेकिन फिर लगातार तीन दिनों में यानी 29-31 अक्टूबर तक एक किलो चांदी ₹20 हजार गिर गई। अब आज की बात करें तो फिलहाल दिल्ली में एक किलो चांदी ₹2,00,000 के भाव में बिक रही है। बाकी अहम महानगरों में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है।

सोने-चांदी की कीमतों पर ये चीजें डाल रही हैं दबाव

जियो-पॉलिटिकल अस्थिरता के बीच कच्चे तेल में उबाल सोने-चांदी की चमक फीकी कर रही हैं। इसके अलावा केंद्रीय बैंकों की सख्त मौद्रिक नीतियों से भी ये नरम पड़ रही हैं। महंगाई की रफ्तार थामने के लिए दुनियाभर के केंद्रीय बैंक इंटरेस्ट रेट बढ़ा सकते हैं। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने सितंबर में इंटरेस्ट रेट 25 बेसिस प्वाइंट्स बढ़ाया था और अक्तूबर की पॉलिसी में इंटरेस्ट रेट में बदलाव नहीं किया लेकिन, आगे दरों में बढ़ोतरी के संकेत जरूर मिले हैं। भारत में भी आरबीआई ने अक्तूबर की शुरुआत में इंटरेस्ट रेट 25 बेसिस प्वाइंट्स बढ़ाया था। इंटरेस्ट रेट्स बढने के माहौल में आमतौर पर सोने की चमक फीकी पड़ जाती है।

RBI 1 अप्रैल को प्लास्टिक के नए नोट जारी करेगा, जानिए इनमें क्या होगा खास

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।