Silver Price Today: चांदी हुई और भी सस्ती, क्या और आएगा दबाव, मुंबई, दिल्ली, पटना समेत अपने शहर में जानें कीमत

Silver Price Today: चांदी ने इस साल की शुरुआत में जो ऐतिहासिक तेजी दिखाई थी, वह अब पूरी तरह गायब हो गई है। चांदी की कीमतें एक साल से भी अधिक समय के निचले स्तर पर आ गई। आज की गिरावट के साथ एक किलो चांदी 10 दिनों में ₹25100 टूट चुकी है

अपडेटेड Nov 21, 2026 पर 9:01 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
आज की गिरावट के साथ एक किलो चांदी 10 दिनों में ₹25100 टूट चुकी है।

Silver Price Today: चांदी ने इस साल की शुरुआत में जो ऐतिहासिक तेजी दिखाई थी, वह अब पूरी तरह गायब हो गई है। चांदी की कीमतें एक साल से भी अधिक समय के निचले स्तर पर आ गई। आज की गिरावट के साथ एक किलो चांदी 10 दिनों में ₹25100 टूट चुकी है। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में चांदी करीब 1% टूटकर 42.62 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

भारत में शुक्रवार को चांदी का भाव ₹4,000 गिरकर ₹1.58 लाख प्रति किलो पर आ गया।

गुडरिटर्न्स के आंकड़ों के मुताबिक 21 नवंबर को अन्य शहरों में चांदी का ताजा भाव इस प्रकार है


शहर एक किलोग्राम चांदी का भाव (₹)
दिल्ली 1,74,900
मुंबई 1,74,900
अहमदाबाद 1,74,900
चेन्नई 1,74,900
कोलकाता 1,74,900
हैदराबाद 1,74,900
जयपुर 1,74,900
भोपाल 1,74,900
लखनऊ 1,74,900
तिरुवनंतपुरम 1,74,900

हाई से 60% तक टूट चुकी है चांदी

29 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 121 डॉलर प्रति औंस के शिखर पर थी, जो 18 नवंबर तक गिरकर 46 डॉलर के आसपास आ गई और अब 42 डॉलर तक फिसल गई है। यानी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी अपने शिखर से 60 फीसदी से ज्यादा टूट चुकी है। भारतीय बाजार की बात करें तो 29 जनवरी को चांदी का भाव 3,84,632 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर था, जो 20 नवंबर को घटकर 1.48–1.51 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया।

सोने के मुकाबले चांदी को हो रहा ज्यादा नुकसान

मौजूदा गिरावट में सोने के मुकाबले चांदी को ज्यादा नुकसान झेलना पड़ रहा है, जिसकी पुष्टि 'गोल्ड-सिल्वर रेशियो' से होती है। यह अनुपात बताता है कि एक औंस सोना खरीदने के लिए कितने औंस चांदी की जरूरत है। यह रेशियो शुक्रवार के 80 से बढ़कर 82 के पार चला गया है, जो दर्शाता है कि सोने की तुलना में चांदी काफी कमजोर हुई है। आमतौर पर जब ब्याज दरों और डॉलर की मजबूती के कारण बिकवाली होती है, तो चांदी में ज्यादा तेज गिरावट आती है। इसके अलावा, पिछले एक महीने में कच्चे तेल (ब्रेंट क्रूड) की कीमतों में करीब 15 फीसदी की गिरावट आई है और यह 93 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया है, लेकिन इससे भी चांदी को कोई सहारा नहीं मिल पाया।

Gold Price Today: ₹100000 के नीचे बिक रहा गोल्ड, गहने बनवाना हुआ और सस्ता, चेक करें 10 शहरों में भाव

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।