Bharat Forge के मुनाफे में 52% का उछाल, शेयरों में करीब 5% की रैली

सितंबर तिमाही के दौरान रेवेन्यू 22.7 फीसदी बढ़कर 3,774.19 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी के एक्सपोर्ट और डोमेस्टिक रेवेन्यू दोनों में 21 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। Q2FY24 में PV एक्सपोर्ट में सालाना आधार पर 39 फीसदी की वृद्धि हुई, और डिफेंस बिजनेस के कारण डोमेस्टिक रेवेन्यू में 1.5X की बढ़ोतरी हुई

अपडेटेड Nov 06, 2023 पर 3:34 PM
Bharat Forge ने मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Bharat Forge ने मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 52 फीसदी बढ़कर 2148.65 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल के समान तिमाही में कंपनी को 1415.56 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस बीच आज कंपनी के शेयरों में 4.48 फीसदी की दमदार तेजी आई है और यह स्टॉक 1,081.65 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है।

    कैसे रहे तिमाही नतीजे

    सितंबर तिमाही के दौरान रेवेन्यू 22.7 फीसदी बढ़कर 3,774.19 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी के एक्सपोर्ट और डोमेस्टिक रेवेन्यू दोनों में 21 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। Q2FY24 में PV एक्सपोर्ट में सालाना आधार पर 39 फीसदी की वृद्धि हुई, और डिफेंस बिजनेस के कारण डोमेस्टिक रेवेन्यू में 1.5X की बढ़ोतरी हुई।


    इसके अलावा, EBITDA मार्जिन 27.4 फीसदी तक पहुंच गया, जो सालाना आधार पर 330 बीपीएस की वृद्धि है। कंपनी ने कहा कि 307 करोड़ रुपये की कर्ज कटौती ने ROCE को 20 फीसदी के करीब ला दिया है।

    पैसेंजर व्हीकल का एक्सपोर्ट में 25 फीसदी योगदान

    पैसेंजर व्हीकल एक मजबूत सेक्टर है, जिसका एक्सपोर्ट्स में योगदान 25 फीसदी है। FY24 की पहली छमाही में स्टैंडअलोन बिजनेस ने नए ऑर्डर में 740 करोड़ रुपये हासिल किए, जिसमें ई-मोबिलिटी के लिए 300 करोड़ रुपये शामिल हैं। इसमें कहा गया है कि डिफेंस बिजनेस फल-फूल रहा है, जिसमें 1100 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर और अगले 24 महीनों में 3000 करोड़ रुपये की एग्जीक्यूशन के योग्य ऑर्डर बुक है।

    इसके स्टैंडअलोन ऑपरेशन में सालाना आधार पर नेट प्रॉफिट 29 फीसदी बढ़कर 346 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, रेवेन्यू 20.7 फीसदी बढ़कर 2,249.40 करोड़ रुपये हो गया। स्टैंडअलोन ऑपरेशन के लिए EBITDA मार्जिन पिछले साल के 24.3 फीसदी से बढ़कर 27.4 फीसदी हो गया।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।