Bharti Airtel Q3 results: भारती एयरटेल के दिसंबर तिमाही के नतीजे अनुमान से कमजोर रहे हैं। कंपनी के कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट में हैरतअंगेज गिरावट आई है। दिसंबर 2021 तिमाही के अंत में Bharti Airtel का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 27% गिरकर 829.6 करोड़ रुपए रहा। यह एनालिस्ट्स के अनुमान से बहुत कम है। एनालिस्ट्स को उम्मीद थी कि कंपनी को 1581.3 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट होगा।
टेलीकॉम कंपनी की कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू दिसंबर तिमाही में तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 5.4% बढ़कर 29,866 करोड़ रुपए रहा। यह एनालिस्ट्स के अनुमान के मुताबिक रहा है। एनालिस्ट्स को उम्मीद थी कि कंपनी को दिसंबर तिमाही में 29,801 करोड़ रुपए का रेवेन्यू रह सकता है।
कंपनी की बेहतर आमदनी का असर इसके ऑपरेटिंग प्रॉफिट पर साफ नजर आया है और कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट दिसंबर तिमाही में 6.3% बढ़कर 14,905 करोड़ रुपए रहा है।
कंपनी के ऑपरेटिंग ग्रोथ में अच्छी तेजी की वजह रही दिसंबर तिमाही में कीमतों में इजाफा करना। कंपनी का औसत रेवेन्यू प्रति यूजर (ARPU) तिमाही-दर-तिमाही में 6.5% बढ़कर 163 रुपए प्रति यूजर हो गया है।
कुल मिलाकर टेलीकॉम कंपनी का कंसॉलिडेटेड ऑपरेटिंग मार्जिन 40 बेसिस अंक सुधर कर तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 49.9% हो गया है। यह बाजार के अनुमान के मुताबिक है।