BPCL Q3 RESULT- भारत पेट्रोलियम कॉर्प लिमिटेड (Bharat Petroleum Corp Ltd) ने सोमवार को 31 दिसंबर, 2023 को समाप्त तीसरी तिमाही के लिए 3,181.42 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा दर्ज किया। जबकि एक साल पहले यह 1,747.01 करोड़ रुपये रहा था। कच्चे तेल की नरम कीमतों के बीच रिफाइनिंग मार्जिन में सुधार होने से मुनाफा बढ़ने में मदद मिली। वहीं स्टैंडअलोन आधार पर कंपनी का शुद्ध मुनाफा एक साल पहले के 1,959.58 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,397.27 करोड़ रुपये हो गया। एनालिस्ट्स ने लगभग 3,303.80 करोड़ रुपये के शुद्ध मुनाफा होने का अनुमान लगाया था। जो तिमाही आधार पर लगभग 70 प्रतिशत कम है। मनीकंट्रोल (Moneycontrol) द्वारा कराए गए सात एनालिस्ट्स के सर्वेक्षण के अनुसार, शुद्ध बिक्री सालाना आधार पर 18 प्रतिशत और तिमाही आधार पर 6 प्रतिशत गिरकर 10,2991.50 करोड़ रुपये होने की उम्मीद थी।
तिमाही के लिए कुल आय 2 प्रतिशत घटकर 1.30 लाख करोड़ रुपये रह गई, जबकि एक साल पहले यह 1.33 लाख करोड़ रुपये रही थी। वहीं तिमाही आधार पर शुद्ध मुनाफे में 61 प्रतिशत की गिरावट आई जबकि कुल आय में 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
सरकार द्वारा संचालित तीन तेल कंपनियों - इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (Indian Oil Corporation), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Hindustan Petroleum Corporation Ltd (HPCL) और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Bharat Petroleum Corporation Ltd (BPCL) ने वित्तीय वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में 27,295 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा दर्ज किया, जो कि पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है। पिछले साल तेल की रिकॉर्ड ऊंची कीमतों से उन्हें घाटा हुआ था।
अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही में BPCL की मार्केट सेल्स 12.92 मिलियन मीट्रिक टन (MMT) थी। जबकि पिछले साल यह 12.81 MMT थी।
रेटिंग एजेंसी आईसीआरए (ICRA) ने पिछले हफ्ते एक रिपोर्ट में कहा था कि फ्यूल प्रोडक्ट की रिटेल बिक्री कीमतें मई 2022 से अपरिवर्तित हैं। अगर कच्चे तेल की कीमतें स्थिर रहीं तो इनमें गिरावट की गुंजाइश बन सकती है।
कंपनी की इनवेंटरी घाटे का मार्जिन पर असर पड़ता है
हालांकि सितंबर के बाद से कच्चे तेल की कीमतों में 18 प्रतिशत की गिरावट के बाद तेल कंपनियो (OMCs) को फायदा हुआ। लेकिन एनालिस्ट्स के अनुसार, डीजल क्रैक्स में कमी और रूसी कच्चे तेल की छूट में कमी के कारण रिफाइनिंग मार्जिन प्रभावित होगा।
कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि वित्त वर्ष 2024 के पहले नौ महीनों के लिए BPCL का औसत ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन (GRM) 14.72 डॉलर प्रति बैरल था, जबकि पिछले साल की इसी अवधि के दौरान यह 20.08 डॉलर था।
पिछले हफ्ते बड़ी इनवेंट्री घाटे और डीजल क्रैक्स में तेज गिरावट के बीच इंडियन ऑयल (Indian Oil) के शुद्ध मुनाफे में तिमाही आधार पर 33 प्रतिशत की गिरावट आई।