Central Bank of India Q2 results: बैंक के नेट प्रॉफिट में 90% की बढ़ोतरी, NPA में भी सुधार

जुलाई-सितंबर 2023 तिमाही में सेंट्रल बैंक ऑफ बैंक ऑफ इंडिया का नेट प्रॉफिट 90 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 605.4 करोड़ रुपये रहा है। इस दौरान बैंक के ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट (GNPA) में भी तिमाही आधार पर सुधार हुआ और यह 4.62 पर्सेंट रहा। जून 2023 तिमाही में यह आंकड़ा 4.95 पर्सेंट था। संबंधित अवधि में बैंक का एनपीए भी बेहतर हुआ

अपडेटेड Oct 20, 2023 पर 8:41 PM
सितंबर तिमाही में बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 10.23 पर्सेंट बढ़कर 3,028 करोड़ रुपये रही।

जुलाई-सितंबर 2023 तिमाही में सेंट्रल बैंक ऑफ बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) का नेट प्रॉफिट 90 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 605.4 करोड़ रुपये रहा है। इस दौरान बैंक के ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट (GNPA) में भी तिमाही आधार पर सुधार हुआ और यह 4.62 पर्सेंट रहा। जून 2023 तिमाही में यह आंकड़ा 4.95 पर्सेंट था। संबंधित अवधि में बैंक का एनपीए भी बेहतर हुआ। इस दौरान बैंक का एनपीए 1.64 रहा, जबकि पिछली तिमाही में यह आंकड़ा 1.75 पर्सेंट था।

सितंबर तिमाही में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का कुल बिजनेस 11.51 पर्सेंट बढ़कर 6,02,284 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में बैंक का बिजनेस 5,40,130 करोड़ रुपये था। हालांकि, इस दौरान कुल डिपॉजिट सालाना आधार पर 8.21 पर्सेंट बढ़कर 3,71,252 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की इसी तिमाही में टोटल डिपॉजिट 3,43,081 करोड़ रुपये था।

बैंक के प्रोविजन कवरेज रेशियो (PCR) में सालाना आधार पर 3.34 पर्सेंट का सुधार देखने को मिला। सितंबर तिमाही में यह आंकड़ा 92.54 था, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह रेशियो 89.20 था। सितंबर तिमाही में कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 13.47 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 3,369 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की इसी तिमाही में यह आंकड़ा 2,969 करोड़ रुपये था। हालांकि, छमाही आधार पर इसमें गिरावट रही।


सितंबर तिमाही में बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 10.23 पर्सेंट बढ़कर 3,028 करोड़ रुपये रही। पिछले साल की इसी तिमाही में यह इनकम 2,747 करोड़ रुपये थी। इसक अलावा, कंपनी का नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) बढ़कर 3.53 पर्सेंट हो गया, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह आंकड़ा 3.12 पर्सेंट था। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की देशभर में 4,489 शाखाएं हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।