Coal India Q2 Results: सितंबर तिमाही में मुनाफा घटकर 2,936 करोड़ रहा, रेवेन्यू में मामूली बढ़ोतरी

कोल इंडिया लिमिटेड ने शुक्रवार मौजूदा वित्त वर्ष के जुलाई-सितंबर तिमाही के नतीजे घोषित किए

अपडेटेड Nov 12, 2021 पर 7:58 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Coal India Limited

कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Limited) ने शुक्रवार 12 नवंबर को मौजूदा वित्त वर्ष के जुलाई-सितंबर तिमाही के नतीजे (Q2 Results) घोषित किए। कंपनी ने बताया कि सितंबर तिमाही में उसका कंसॉलिडेटेड प्रॉफिट ऑफ्टर टैक्स (PAT) थोड़ा घटकर 2,936 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 3,174 करोड़ रुपये था।

कंपनी का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू सितंबर तिमाही में 23,291 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में दर्ज 21,153 करोड़ रुपये से अधिक है। पिछले तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू 25,282 करोड़ रुपये रहा था।

कोल इंडिया के नतीजे शुक्रवार को शेयर बाजार का कारोबार खत्म होने के बाद जारी हुआ। शुक्रवार को NSE पर कोल इंडिया का शेयर 0.15 पर्सेंट की तेजी के साथ 167.25 रुपये था। साल 2021 में कोल इंडिया का शेयरों की कीमत 23.57 पर्सेंट बढ़ी है। वहीं पिछले एक साल में यह करीब 32.84 पर्सेंट था।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।