Coca-Cola Results: अनुमान से बेहतर रहे कोका-कोला के नतीजे, कंपनी ने बढ़ाया आउटलुक

कोका-कोला (Coca-Cola) ने 24 अक्टूबर को तिमाही नतीजों का ऐलान किया। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू एनालिस्ट्स की उम्मीदों से बेहतर रहा। कंपनी ने पूरे साल के आउटलुक में भी बढ़ोतरी की है। प्री-मार्केट ट्रेडिंग में कोका-कोला के शेयरों में बढ़ोतरी देखने को मिली। तीसरी तिमाही में कोका-कोला की नेट इनकम 3.09 अरब डॉलर या 71 सेंट्स प्रति शेयर रही, जबकि एक साल पहले यह 2.83 अरब डॉलर या 65 सेंट्स थी

अपडेटेड Oct 24, 2023 पर 8:09 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
संबंधित अवधि में कोक की मांग थोड़ी कम हुई, जबकि प्रतिद्वंद्वी कंपनी पेप्सीको की मांग में ज्यादा गिरावट हुई है।

कोका-कोला (Coca-Cola) ने 24 अक्टूबर को तिमाही नतीजों का ऐलान किया। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू एनालिस्ट्स की उम्मीदों से बेहतर रहा। कंपनी ने पूरे साल के आउटलुक में भी बढ़ोतरी की है। प्री-मार्केट ट्रेडिंग में कोका-कोला के शेयरों में 2 पर्सेंट से भी ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली। तीसरी तिमाही में कोका-कोला की नेट इनकम 3.09 अरब डॉलर या 71 सेंट्स प्रति शेयर रही, जबकि एक साल पहले यह 2.83 अरब डॉलर या 65 सेंट्स थी।

अगर ट्रांजैक्शन से जुड़े लाभ, रीस्ट्रक्चरिंग कॉस्ट और अन्य आइटम को छोड़कर बेवरेज कंपनी की अर्निंग 74 सेंट प्रति शेयर रही। संबंधित अवधि में कंपनी की नेट सेल्स 8 पर्सेंट बढ़कर 11.91 अरब डॉलर रही। संबंधित तिमाही में कंपनी के ऑर्गेनिक रेवेन्यू में 11 पर्सेंट की बढ़ोतरी रही। कमोडिटी की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से कई कंपनियों की तरह, कोका-कोला ने भी पिछले दो साल में अपने प्रोडक्ट्स की कीमतों में बढ़ोतरी की है।

जुलाई में कंपनी ने ऐलान किया था कि अब इस साल अमेरिका और यूरोप में कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। इस तिमाही में कंपनी के प्रोडक्ट्स की कीमतें एक साल पहले के मुकाबले 9 पर्सेंट ज्यादा हैं। कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद कोक की यूनिट केस वॉल्यूम में 2 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई। संबंधित अवधि में कोक की मांग थोड़ी कम हुई, जबकि प्रतिद्वंद्वी कंपनी पेप्सीको की मांग में ज्यादा गिरावट हुई है।


नॉर्थ अमेरिका में कंपनी की वॉल्यूम फ्लैट रही, लेकिन कंज्यूमर्स ने कोक जीरो शुगर ( Coke Zero Sugar) और डेयरी ड्रिंक्स की ज्यादा खरीदारी की। संबंधित तिमाही में कोक के ड्रिंक डिवीजन में वॉल्यूम ग्रोथ देखने को मिली। कंपनी के सॉफ्ट ड्रिंक और जूस, डेयरी और प्लांट आधारित बेवरेज डिवीजन की वॉल्यूम में 2 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई। कोक के वॉटर, स्पोर्ट्स, कॉफी और टी बिजनेस में 1 पर्सेंट वॉल्यूम ग्रोथ देखने को मिली।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।