Colgate India Q2 Result : मुनाफा 22.31% बढ़कर 340.05 करोड़ रुपये, 22 रुपये अंतरिम डिविडेंड का ऐलान

Colgate Palmolive ने 340.05 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा दर्ज किया। जो कि एक साल पहले की अवधि में 278.02 करोड़ रुपये के मुनाफे से 22.31 प्रतिशत अधिक है। दूसरी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू सालाना आधार पर 6.09 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,462.38 करोड़ रुपये रहा

अपडेटेड Oct 26, 2023 पर 5:26 PM
Colgate Palmolive ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 1 रुपये के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर के लिए 22 रुपये अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    कोलगेट पामोलिव (इंडिया) लिमिटेड (Colgate Palmolive (India) Ltd) ने 26 अक्टूबर को वित्तीय वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही के लिए अपने नतीजे जारी कर दिये। दूसरी तिमाही में कंपनी ने 340.05 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा दर्ज किया। अबकी बार का मुनाफा एक साल पहले की अवधि में 278.02 करोड़ रुपये के मुनाफे से 22.31 प्रतिशत अधिक है। कंपनी के कंसोलिडेटेड रेवन्यू में बढ़ोत्तरी देखने को मिली। दूसरी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू सालाना आधार पर 6.09 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,462.38 करोड़ रुपये रहा। जबकि एक साल पहले समान तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 1,378.37 करोड़ रुपये रहा था।

    Q2FY24 में EBITDA 482.2 करोड़ रुपये रहा जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में ये 408 करोड़ रुपये रहा था। EBITDA मार्जिन 32.8 प्रतिशत रही जबकि Q2FY23 में मार्जिन 29.4 प्रतिशत रही थी ।

    डीलिंग रूम्स में आज बैंकिंग और मेटल स्टॉक में हुई जोरदार खरीदारी, शॉर्ट टर्म में मिलेगा मोटा मुनाफा


    कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 1 रुपये के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर के लिए 22 (केवल बाईस रुपये) अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है। यह अंतरिम लाभांश 21 नवंबर, 2023 से कंपनी के सदस्यों/बेनिफिशियल ओनर्स मालिकों के रजिस्टर में लिस्टेड शेयरधारकों को रिकॉर्ड तिथि के अनुसार वितरित किया जायेगा। इसकी रिकॉर्ड तिथि 06 नवंबर, 2023 है।

    Colgate Palmolive ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में यह भी कहा कि कोलगेट-पामोलिव एसीआई बांग्लादेश प्राइवेट लिमिटेड (Colgate-Palmolive ACI Bangladesh Pvt. Ltd) के प्रबंध निदेशक के रूप में श्री नीरज कुमार की नियुक्ति के बाद वे बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका में बिजनेस लीडरशिप को कवर करते हैं। वह अब 26 अक्टूबर, 2023 से कंपनी की नेतृत्व टीम का हिस्सा नहीं रहेंगे।

    26 अक्टूबर को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर कोलगेट पिछले दिन से 1.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2039 रुपये पर बंद हुआ।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।