Colgate Palmolive का मुनाफा 31% बढ़ा, अनुमान से अच्छे नतीजों के बल पर स्टॉक 6% उछला

Colgate Palmolive के शेयर में 27 जुलाई को 6 प्रतिशत का उछाल नजर आया। कंपनी के स्टॉक में मजबूत Q1 नतीजों के बाद उछाल दिखा। दोपहर 12:10 बजे बीएसई पर कोलगेट पामोलिव का स्टॉक 5.76 प्रतिशत बढ़कर 1,990 रुपये पर कारोबार कर रहा था। कंपनी की घरेलू बिक्री में 12.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई

अपडेटेड Jul 27, 2023 पर 1:49 PM
Colgate Palmolive ने पिछले छह महीने में 37.81 प्रतिशत का रिटर्न दिया। जबकि निफ्टी इंडेक्स ने समान अवधि में 12.10 प्रतिशत का रिटर्न दिया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Colgate Palmolive Share Price: कोलगेट पामोलिव (Colgate Palmolive) के शेयरों ने 27 जुलाई को ट्रेड में 6 प्रतिशत की छलांग लगा। मजबूत Q1 नतीजों के बाद कंपनी के स्टॉक में उछाल दिखा। इसकी वजह ये रही कि कंपनी ने स्ट्रीट के अनुमानों से बेहतर प्रदर्शन किया। दोपहर 12:10 बजे बीएसई पर कोलगेट पामोलिव का स्टॉक 5.76 प्रतिशत बढ़कर 1,990 रुपये पर कारोबार कर रहा था। ओरल केयर कंपनी ने जून वित्त वर्ष 2023 को समाप्त तिमाही के लिए ऑपरेशन से रेवन्यू में 10.6 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज की है। रेवन्यू 1,323.67 करोड़ रुपये रही। घरेलू बिक्री में 12.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जबकि टूथपेस्ट की बिक्री डबल डिजिट में बढ़ी है। मजबूत रेवन्यू और ऑपरेशन परफॉर्मेंस के कारण साल भर पहले की तुलना में मुनाफा 30.5 प्रतिशत बढ़कर 273.7 करोड़ रुपये हो गया।

    ब्रोकरेजेज की राय (Brokerage Views)

    ब्रोकरेज फर्म एमके ग्लोबल ने 27 जुलाई, 2023 की एक रिपोर्ट में कोलगेट पामोलिव स्टॉक को 1720 रुपये के लक्ष्य मूल्य के साथ 'सेल' रेटिंग दी है। जबकि ब्रोकरेज ने कहा कि पहली तिमाही के आंकड़े उम्मीद से बेहतर रहे। उन्होंने महंगे वैल्यूएशन और ट्रेड में प्रतिबंधित डाइवर्सिफिकेशन को इस पर मंदी किये जाने का कारण बताया।


    दूसरी तरफ सेंट्रम ब्रोकिंग ने भी 26 जुलाई, 2023 की एक रिपोर्ट में स्टॉक को 1655 रुपये के लक्ष्य मूल्य के साथ 'सेल' रेटिंग दी है। उनका ये लक्ष्य मौजूदा बाजार मूल्य से स्टॉक में 12 प्रतिशत की संभावित गिरावट का संकेत देता है।

    सिर्फ 3 दिनों में दो एक्सपर्ट्स ने कमाया 9% रिटर्न, जानें आज कमाई के लिए किन स्टॉक्स पर खेला दांव

    जबकि Colgate Palmolive के हालिया नतीजों पर प्रूडेंट इक्विटी के वरिष्ठ रिसर्च एनालिस्ट दिवाकर राणा ने कहा कि, "कोलगेट ने बिक्री और मुनाफे दोनों में क्रमशः 10.7 प्रतिशत और 30.5 प्रतिशत की वृद्धि के साथ वाजिब नतीजे जारी किये। कंपनी की टूथपेस्ट की बिक्री में हायर डबल डिजिट की वृद्धि दर्ज की गई। इस दौरान घरेलू बिक्री 12.3 प्रतिशत की दर से बढ़ी है।"

    स्टॉक प्रदर्शन

    पिछले छह महीने में कोलगेट पामोलिव के स्टॉक ने 37.81 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इस प्रकार बेंचमार्क निफ्टी इंडेक्स से स्टॉक ने काफी बेहतर प्रदर्शन किया है। वहीं इंडेक्स ने समान अवधि में 12.10 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।