Divi's Lab Q2 Result : सितंबर तिमाही में 29% घटा मुनाफा, अनुमान से कमजोर रहे नतीजे

Divi's Lab Q2 Result : सितंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 1909 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की तिमाही के 1,855 करोड़ रुपये से केवल 3 फीसदी अधिक है। मनीकंट्रोल द्वारा कराए गए आठ ब्रोकरेज के सर्वे में नेट प्रॉफिट 423 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 1,913.2 करोड़ रुपये आंका गया था

अपडेटेड Nov 06, 2023 पर 2:00 PM
डिविज़ लैबोरेट्रीज ने आज 6 नवंबर को मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान किया है।

Divi's Lab Q2 Result : फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी डिविज़ लैबोरेट्रीज ने आज 6 नवंबर को मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान किया है। जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 29.50 फीसदी घटकर 348 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी ने इस दौरान अनुमान से कमजोर नतीजे पेश किए हैं। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 493.60 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस समय यह स्टॉक 0.47 फीसदी की तेजी के साथ 3370.50 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

सितंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 1909 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की तिमाही के 1,855 करोड़ रुपये से केवल 3 फीसदी अधिक है। मनीकंट्रोल द्वारा कराए गए आठ ब्रोकरेज के सर्वे में नेट प्रॉफिट 423 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 1,913.2 करोड़ रुपये आंका गया था। एनालिस्ट्स ने कंपनी के दूसरी तिमाही के नतीजों पर असर डालने के लिए ओवरऑल एक्टिव फार्मास्यूटिकल (API) की कीमतों में नरमी की भी आशंका जताई थी।


इस दौरान, ऑपरेशनल परफॉर्मेंस भी कमजोर रहा क्योंकि कंपनी का EBITDA 479 करोड़ रुपये पर आ गया, जो अन्य खर्चों में बढ़ोतरी और कम करेंसी गेन के कारण एक साल पहले की अवधि में 621 करोड़ रुपये से लगभग 23 प्रतिशत कम है। बेस पीरियड में EBITDA मार्जिन भी 33.5 फीसदी के मुकाबले तेजी से घटकर 25.1 फीसदी हो गया। कंपनी का EPS (अर्निंग पर स्टॉक) 13.11 है, जो एक साल पहले की अवधि में 18.60 था।

कैसा रहा है शेयरों का प्रदर्शन

डिविज़ लैबोरेट्रीज के लगातार कमजोर प्रदर्शन के कारण पिछले तीन महीनों में कंपनी के शेयरों में 11.5 प्रतिशत की गिरावट आई है। पिछले 6 महीनों में इसका प्रदर्शन लगभग फ्लैट रहा और इसने महज 2 फीसदी का रिटर्न दिया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।