Dodla Dairy Q2 Results : सितंबर तिमाही में 10.5% बढ़ा मुनाफा, राजस्व में 10.4% का उछाल

Dodla Dairy Q2 Results : कंपनी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि कंपनी का कुल राजस्व 767.75 करोड़ रुपये रहा। यह एक साल पहले की तिमाही में 695.32 करोड़ रुपये के राजस्व से 10.4 फीसदी अधिक है। कंपनी के शेयरों में बीते शुक्रवार को 0.36 फीसदी की मामूली गिरावट आई है

अपडेटेड Oct 21, 2023 पर 3:04 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Dodla Dairy ने आज 21 अक्टूबर को FY24 की दूसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है।

Dodla Dairy Q2 Results : डोडला डेयरी ने आज 21 अक्टूबर को FY24 की दूसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी ने 43.60 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया है। यह पिछले साल की समान तिमाही के 39.45 करोड़ रुपये के मुनाफे से 10.5 फीसदी अधिक है। कंपनी के शेयरों में बीते शुक्रवार को 0.36 फीसदी की मामूली गिरावट आई है और यह 676 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

कंपनी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि कंपनी का कुल राजस्व 767.75 करोड़ रुपये रहा। यह एक साल पहले की तिमाही में 695.32 करोड़ रुपये के राजस्व से 10.4 फीसदी अधिक है। कंपनी के 13 अक्टूबर 2023 के पत्र में बोर्ड ने चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) और KMP श्री अंजनेयुलु गंजी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। उनका यह इस्तीफा 30 नवंबर 2023 से प्रभावी माना जाएगा।


कंपनी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि बोर्ड ने महाराष्ट्र राज्य में 15 करोड़ रुपये की जमीन के अधिग्रहण को भी मंजूरी दे दी है।

कैसा रहा है शेयरों का प्रदर्शन

पिछले एक महीने में Dodla Dairy के शेयरों का प्रदर्शन फ्लैट रहा है। हालांकि, पिछले 6 महीनों में इसने 40 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है। इस साल अब तक कंपनी के शेयर 34 फीसदी चढ़ चुके हैं। पिछले एक साल में निवेशकों को 32 फीसदी का मुनाफा हुआ है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।