Eveready Industries Q1 Result : जून तिमाही में 14% बढ़ा मुनाफा, राजस्व में 8% का उछाल

Eveready Industries ने शेयर बाजार को बताया कि ऑपरेशन से उसका राजस्व जून तिमाही में 8.4 फीसदी बढ़कर 363.57 करोड़ रुपये हो गया, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 335.38 करोड़ रुपये था। कंपनी ने बयान में कहा कि जून तिमाही में अच्छी ग्रोथ के कारण प्रॉफिट ऑफ्टर टैक्स (पीएटी) में सुधार हुआ

अपडेटेड Aug 12, 2023 पर 8:50 PM
एवरेडी इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड (Eveready Industries) ने मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजों का ऐलान किया है।

Eveready Industries Q1 Result : बैटरी और फ्लैशलाइट बनाने वाली कंपनी एवरेडी इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड (Eveready Industries) ने मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजों का ऐलान किया है। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 13.77 फीसदी बढ़कर 24.86 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने शनिवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि उसने एक साल पहले अप्रैल-जून अवधि में 21.8 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया था।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

एवरेडी इंडस्ट्रीज ने शेयर बाजार को बताया कि ऑपरेशन से उसका राजस्व जून तिमाही में 8.4 फीसदी बढ़कर 363.57 करोड़ रुपये हो गया, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 335.38 करोड़ रुपये था। कंपनी ने बयान में कहा कि जून तिमाही में अच्छी ग्रोथ के कारण प्रॉफिट ऑफ्टर टैक्स (पीएटी) में सुधार हुआ।


अब बर्मन परिवार द्वारा नियंत्रित एवरेडी इंडस्ट्रीज का जून तिमाही में कुल खर्च 8.2 फीसदी बढ़कर 335.96 करोड़ रुपये हो गया। एवरेडी इंडस्ट्रीज की कुल आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 9.11 फीसदी बढ़कर 366.41 करोड़ रुपये हो गई।

कंपनी का बयान

नतीजों पर टिप्पणी करते हुए मैनेजिंग डायरेक्टर सुवामोय साहा ने कहा, "यह बैटरी और फ्लैशलाइट के अंतर्गत अंडर-इंडेक्स्ड क्षेत्रों में प्रमुखता लाने का एक प्रयास रहा है और यहां हमारी टीमों ने अच्छी प्रगति की है।" उन्होंने कहा, "लाइटिंग बिजनेस में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, क्योंकि हम इलेक्ट्रिकल आउटलेट डिस्ट्रिब्यूशन चैनल में आगे बढ़ रहे हैं। हमारे इनोवेटिव इमरजेंसी एलईडी बल्बों ने हमारे कोर ऑडियंस के बीच अपनी छाप छोड़ी है।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।