Finolex Industries Q2 result : सितंबर तिमाही में 97.96 करोड़ का मुनाफा, लेकिन राजस्व में आई गिरावट

Finolex Industries का मुनाफा तो बढ़ा है लेकिन सितंबर तिमाही में कंपनी के राजस्व में गिरावट आई है। तिमाही के दौरान कंपनी के ऑपरेशन से राजस्व में 6.16 फीसदी की गिरावट देखी गई और यह 883.15 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 941.13 करोड़ रुपये था

अपडेटेड Oct 22, 2023 पर 4:50 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
फिनोलेक्स इंडस्ट्रीज (Finolex Industries) ने आज 21 अक्टूबर को मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है।

Finolex Industries Q2 result : PVC पाइप और फिटिंग मैन्युफैक्चरर फिनोलेक्स इंडस्ट्रीज ने आज 21 अक्टूबर को मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी ने 97.96 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड प्रॉफिट दर्ज किया है। कंपनी ने पिछले वित्तीय वर्ष की इसी तिमाही के दौरान 95.38 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया था। फिनोलेक्स इंडस्ट्रीज ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में यह जानकारी दी।

कैसे रहे नतीजे

फिनोलेक्स इंडस्ट्रीज का मुनाफा तो बढ़ा है लेकिन सितंबर तिमाही में कंपनी के राजस्व में गिरावट आई है। तिमाही के दौरान कंपनी के ऑपरेशन से राजस्व में 6.16 फीसदी की गिरावट देखी गई और यह 883.15 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 941.13 करोड़ रुपये था।


कंपनी का बयान

फिनोलेक्स इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन प्रकाश पी छाबड़िया ने कहा, "भारतीय अर्थव्यवस्था देश के ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में लगातार कंजप्शन-आधारित ग्रोथ प्रदर्शित कर रही है। पाइप और फिटिंग सेगमेंट जो आर्थिक विकास में योगदान देने में अहम भूमिका निभाता है, साल-दर-साल आधार पर मजबूत हो रहा है। ग्लोबल पीवीसी कीमतें अब तक के निचले स्तर के करीब हैं, जिससे कीमतें स्थिर होने पर पाइप और फिटिंग की मांग बढ़ सकती है।"

कैसा रहा है शेयरों का प्रदर्शन

Finolex Industries के शेयर बीते शुक्रवार को 1.39 फीसदी की बढ़त के साथ 226 रुपये के भाव पर बंद हुए हैं। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में करीब दो फीसदी की तेजी आई है। पिछले 6 महीने में यह स्टॉक 40 फीसदी चढ़ा है। इस साल अब तक कंपनी के शेयर 20 फीसदी उछले हैं। वहीं, पिछले एक साल में इसने 69 फीसदी का मुनाफा कराया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।