GAIL Q2 RESULT: मुनाफा 56% बढ़कर 2,405 करोड़, आय घटकर हुई 31,807 करोड़ रुपये

GAIL Q2 RESULT: GAIL India का वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में मुनाफा तिमाही आधार पर बढ़कर 2,40 करोड़ रुपये रहा। वहीं पिछली तिमाही में कंपनी को 1,412 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। हालांकि दूसरी तिमाही में इसके 1,734 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था

अपडेटेड Oct 31, 2023 पर 3:22 PM
GAIL India की आय वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में घटकर 31,807 करोड़ रुपये रही। हालांकि इसके 33,887 करोड़ रुपये रहने की उम्मीद थी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    GAIL Q2 RESULT: गेल इंडिया (GAIL India Ltd) ने आज यानी 31 अक्टूबर 2023 को वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही के लिए अपने वित्तीय नतीजे जारी कर दिये। कंपनी का मुनाफा अनुमान से ज्यादा रहा। इसके साथ ही मुनाफा पिछली तिमाही से भी अधिक रहा। जबकि कंपनी की आय अनुमान से कम रही और पिछली तिमाही में हुई आय से भी कम रही। दूसरी तिमाही के दौरान गैस सेक्टर की दिग्गज कंपनी को 2,405 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। वहीं सितंबर तिमाही में कंपनी की आय 31,807 करोड़ रुपये रही। गेल इंडिया पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीन एक सरकारी कंपनी है। पूर्व में इसे गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Gas Authority of India Limited) के नाम से जाना जाता था।

    वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा तिमाही आधार पर बढ़कर 2,405 करोड़ रुपये रहा जबकि इसके 1,734 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। वहीं पिछली तिमाही यानी कि पहली तिमाही में GAIL India को 1,412 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

    तिमाही आधार पर GAIL India की आय वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में घटकर 31,807 करोड़ रुपये रही। जबकि इसके 33,887 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। वहीं पिछली तिमाही यानी कि पहली तिमाही में कंपनी की आय 32,212 करोड़ रुपये रही थी।


    IOC Q2 RESULT: मुनाफा घटकर 12,967 करोड़, आय गिरकर हुई 1.80 लाख करोड़ रुपये

    वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में कंपनी का EBITDA तिमाही आधार पर बढ़कर 3,492 करोड़ रुपये रहा। जबकि इसके 2,450 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। वहीं पिछली तिमाही यानी कि पहली तिमाही में कंपनी का EBITDA 2,433 करोड़ रुपये रहा था।

    तिमाही आधार पर GAIL India की EBITDA मार्जिन वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में बढ़कर 11% रही। जबकि इसके 7.2% रहने का अनुमान था। वहीं पिछली तिमाही यानी कि पहली तिमाही में कंपनी की EBITDA मार्जिन 7.5% रही थी।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।