Godrej Consumer Q3 Result : मुनाफा घटकर 498 करोड़ रुपये, कंपनी ने 5 रुपये/शेयर डिविडेंड का किया ऐलान

Godrej Consumer Q3 Result : सालाना आधार पर गोदरेज कंज्यूमर की कंसोलिडेटेड आय बढ़कर 3,768.4 करोड़ रुपये रही। जबकि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी की आय 3,659.6 करोड़ रुपये रही थी। हालांकि इस बार की तिमाही में इसके 3,732 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था

अपडेटेड Jan 24, 2025 पर 5:40 PM
Story continues below Advertisement
Godrej Consumer का मुनाफा 581 करोड़ रुपये से घटकर 498 करोड़ रुपये रहा। इसके बावजूद कंपनी ने 5 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है

GODREJ CONSUMER Q3 RESUL: गोदरेज ग्रुप की एफएमसीजी सेगमेंट की दिग्गज कंपनी गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (GODREJ CONSUMER PRODUCTS) ने आज वित्तीय वर्ष 2025 के लिए अक्टूबर-दिसंबर तिमाही यानी कि तीसरी तिमाही के अपने वित्तीय नतीजे जारी कर दिये हैं। कंपनी का मुनाफा अनुमान से कम रहा। यहां तक कि सालाना आधार पर भी कंपनी के मुनाफे में गिरावट देखने को मिली। आंकड़ों के लिहाज से तीसरी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 498 करोड़ रुपये रहा जबकि इसके 529 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। मुनाफा अनुमान से कम रहने के बावजूद कंपनी ने 5 रुपये/शेयर अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है।

मुनाफा घटा लेकिन आय में दिखा इजाफा

सालाना आधार पर गोदरेज कंज्यूमर का कंसोलिडेटेड मुनाफा घटकर 498 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 581 करोड़ रुपये रहा था।


GODREJ CONSUMER की कंसोलिडेटेड आय सालाना आधार पर बढ़कर 3,768.4 करोड़ रुपये रही। जबकि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी की आय 3,659.6 करोड़ रुपये रही थी। हालांकि इस बार की तिमाही में इसके 3,732 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था।

EBITDA घटा, मार्जिन बढ़ी

सालाना आधार पर GODREJ CONSUMER का EBITDA घटकर 755.9 करोड़ रुपये रहा। जबकि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का EBITDA 840.7 करोड़ रुपये रहा था। हालांकि इस बार की तिमाही में इसके 757 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था।

सालाना आधार पर कंपनी की EBITDA मार्जिन 23% से घटकर 20.1% रही। जबकि अबकी बार की तिमाही में इसके 20.3% रहने का अनुमान था।

GODREJ CONSUMER का शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुआ। बाजार बंद होने के समय कंपनी का शेयर 1.30 प्रतिशत या 14.84 रुपये गिर कर 1130.35 पर कारोबार करता नजर आया। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 1055 रुपये रहा। जबकि न्यूनतम स्तर 1541 रुपये रहा है।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।