HAL Q2 results : कंपनी का नेट प्रॉफिट 1.2% बढ़कर 1,236 करोड़, रेवन्यू में भी दिखा इजाफा

HAL Q2 results : HAL का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 1.26 प्रतिशत की सालाना वृद्धि के साथ 1236.67 करोड़ रुपये रहा। दूसरी तिमाही में कंसोलिडेटेड रेवन्यू सालाना आधार पर 9.5 प्रतिशत बढ़कर 5635.7 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर 5.8 प्रतिशत कम होकर 1527.7 करोड़ रुपये रहा

अपडेटेड Nov 10, 2023 पर 4:11 PM
HAL का शेयर एनएसई पर दोपहर 2.27 बजे 0.27 प्रतिशत बढ़कर 2036.25 रुपये पर कारोबार करता नजर आया

HAL Q2 results : हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (Hindustan Aeronautics Limited) ने 10 नवंबर को वित्त वर्ष 24 की सितंबर तिमाही के लिए अपने नतीजे जारी किये। दूसरी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 1.26 प्रतिशत की सालाना वृद्धि के साथ 1236.67 करोड़ रुपये रहा। कंसोलिडेटेड रेवन्यू सालाना आधार पर 9.5 प्रतिशत बढ़कर 5635.7 करोड़ रुपये हो गया। वित्त वर्ष 24 की दूसरी तिमाही में कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर 5.8 प्रतिशत कम होकर 1527.7 करोड़ रुपये रहा। HAL और HATSOFF हेलीकॉप्टर ट्रेनिंग प्राइवेट लिमिटेड के बीच एक संयुक्त उद्यम को 1,0166.16 लाख रुपये का घाटा हुआ। जिसके परिणामस्वरूप नेट वर्थ में गिरावट आई।

कंपनी ने ECB की बकाया किश्तों के रूप में 2,200 लाख रुपये का ECB कैपिटल चुका दिया है। ECB लोन को ऋण देने वाले बैंक द्वारा नॉन परफॉर्मिंग एसेट के रूप में क्लासीफाई किया गया है।

एक दिन पहले HAL ने ए-320 विमान के रखरखाव, मरम्मत और ओवरहाल (MRO) सुविधाओं के लिए एयरबस के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट भी किया था।


सबसे बड़ी यूरोपीय विमान निर्माता कंपनी एयरबस(Airbus), A320 फैमिली टूल पैकेज प्रदान करेगा। इसके अलावा MRO सेट अप करने के लिए HAL को विशेष परामर्श सेवाएं भी प्रदान करेगा। यह HAL को एयरबसवर्ल्ड (AirbusWorld) का एक्सेस भी देगा। AirbusWorld एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है जो सपोर्ट, टेक्निकल डेटा और प्रशिक्षण उपलब्ध कराता है।

HINDALCO Q2 Result: कंसोलिडेटेड मुनाफा घटकर हुआ 2,196 करोड़, आय में भी दिखी गिरावट

HAL ने कहा कि इस सहयोग से भारत में विमान रखरखाव, मरम्मत और ओवरहाल (MRO) उद्योग में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। महाराष्ट्र के नासिक में यह सुविधा शुरू की जाएगी। डीजीसीए (DGCA) की मंजूरी मिलने के बाद नवंबर 2024 तक ये काम शुरू किया जा सकता है।

एचएएल भारत सरकार के स्वामित्व वाली एक एयरोस्पेस और रक्षा कंपनी है। कंपनी सैन्य और नागरिक बाजारों के लिए विमान, हेलीकॉप्टर, एवियोनिक्स और संचार उपकरण को डेवलप, डिजाइन, निर्माण और आपूर्ति करती है।

एनएसई पर दोपहर 2.27 बजे HAL के शेयर 0.27 प्रतिशत बढ़कर 2036.25 रुपये पर कारोबार कर रहे थे।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।