HDFC Bank ने 15 अक्टूबर को सितंबर तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। 30 सितंबर 2021 को खत्म तिमाही में HDFC Bank का कंसॉलिटेडेड नेट प्रॉफिट 22.3% बढ़कर 11,125 करोड़ रुपए हो गई है। सितंबर तिमाही में बैंक की लोन ग्रोथ 23% रही है। इसके साथ ही एसेट क्वालिटी अच्छी होने से बैंक को फायदा हुआ है।
जुलाई-सितंबर तिमाही में HDFC Bank का नेट रेवेन्यू 18.3% बढ़कर 28,869.8 करोड़ रुपए रहा। पिछले साल की इसी तिमाही में यह 24,409.7 करोड़ रुपए थी।
इस साल सितंबर तिमाही में HDFC Bank का नेट इंटरेस्ट इनकम 18.9% बढ़कर 21,021.2 करोड़ रुपए रहा। पिछले साल की इसी तिमाही में HDFC Bank का नेट इंटरेस्ट इनकम 17,684.4 करोड़ रुपए था।
30 सितंबर 2022 तक HDFC Bank का टोटल बैलेंस शीट साइज 2,227,893 करोड़ रुपए रहा। पिछले साल की इसी तिमाही में यह 1,844,845 करोड़ रुपए था।
HDFC Bank का लोन ग्रोथ बढ़ा
HDFC Bank का रिटेल लोन सितंबर 2022 तिमाही में 21.4 बढ़ा। वहीं कमर्शियल और रूरल बैंकिंग लोन में 31.3% तेजी रही है। जबकि दूसरे होलसेल लोन की ग्रोथ 27% रही है।
सितंबर 2022 तिमाही में HDFC Bank का ग्रॉस नॉन परफॉर्मिंग एसेट्स (NPAs) घटकर 1.23% पर रहा। पिछले साल इसी तिमाही में बैंक का NPA 1.35% था। वहीं सितंबर तिमाही में HDFC Bank का नेट नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स कुल नेट एडवांस या लोन का 0.33% रहा।