Q1 में ICICI बैंक का नेट प्रॉफिट 3.3% की बढ़ोतरी के साथ 9,423.4 करोड़ रहने का अनुमान

ब्रोकरेज हाउस KRChoksey के मुताबिक, बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम सालाना 1.9 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 17,997.9 करोड़ रुपये रह सकती है। हालांकि, इसमें पिछली तिमाही के मुकाबले 36.2 पर्सेंट की गिरावट का अनुमान है। बैंक का प्री-प्रोविजन ऑपरेटिंग प्रॉफिट सालाना 0.4 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 13,887.6 करोड़ रुपये रह सकता है

अपडेटेड Jul 18, 2023 पर 8:17 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
वित्त वर्ष 2022-23 की मार्च तिमाही में ICICI बैंक का नेट प्रॉफिट लगभग 30 पर्सेंट बढ़कर 9,121.87 करोड़ रुपये रहा था।

ब्रोकरेज फर्म केआर चोकसी (KRChoksey) ने बैंकिंग सेक्टर के लिए पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के नतीजों से जुड़े अनुमानों को पेश किया है। ब्रोकरेज हाउस के मुताबिक, मौजूदा फाइनेंशियल ईयर 2024 की पहली तिमाही में ICICI बैंक का नेट प्रॉफिट सालाना 3.3 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 9,423.4 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।

केआर चोकसी के मुताबिक, संबंधित अवधि में बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम सालाना 1.9 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 17,997.9 करोड़ रुपये रह सकती है। इसमें पिछली तिमाही के मुकाबले 36.2 पर्सेंट की बढ़ोतरी का अनुमान है। बैंक का प्री-प्रोविजन ऑपरेटिंग प्रॉफिट (PPOP) सालाना 0.4 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 13,887.6 करोड़ रुपये रह सकता है। इसमें पिछली तिमाही के मुकाबले 34.7 पर्सेंट की बढ़ोतरी हो सकती है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल डॉट कॉम पर दी गई सलाह एक्सपर्ट्स की अपनी राय होती है। यह वेबसाइट या इसका मैनेजमेंट इसके लिए जिम्मेदार नहीं है। रीडर्स को इनवेस्टमेंट से जुड़ा कोई फैसला अपने इनवेस्टमेंट एडवाइजर से बातचीत के बाद लेना चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।