LIC Q3 Results: भारतीय जीवन बीमा निगम का दिसंबर तिमाही में मुनाफा 17% बढ़ा, नेट प्रीमियम इनकम में भी इजाफा

LIC Q3 Results: कंपनी का मार्केट कैप 5.31 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। नेट प्रीमियम इनकम भी एक साल पहले से 17.4 प्रतिशत बढ़ गई। भारतीय जीवन बीमा निगम में दिसंबर 2025 ​के आखिर तक सरकार के पास 96.50 प्रतिशत हिस्सेदारी थी

अपडेटेड Feb 05, 2026 पर 5:33 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
LIC का शेयर 5 फरवरी को बढ़त में बंद हुआ है।

LIC December Quarter Results: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 17.4 प्रतिशत बढ़कर 12930.44 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा 11008.65 करोड़ रुपये था। कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि इस बीच नेट प्रीमियम इनकम भी एक साल पहले से 17.4 प्रतिशत बढ़कर 125988.15 करोड़ रुपये हो गई। दिसंबर 2024 तिमाही में यह 107302.30 करोड़ रुपये थी।

LIC में दिसंबर 2025 ​के आखिर तक सरकार के पास 96.50 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। कंपनी का मार्केट कैप 5.31 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। कुल आय भी दिसंबर 2025 तिमाही में बढ़कर 2,33,984 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 2,01,994 करोड़ रुपये थी। LIC का नए कारोबार से प्रीमियम चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 10,605 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 7,285 करोड़ रुपये था।

Bharti Airtel Q3 Results: दिसंबर तिमाही में मुनाफा 55% गिरा, रेवेन्यू 20% बढ़ा


5 फरवरी को LIC का शेयर BSE पर 0.65 प्रतिशत बढ़त के साथ 840.45 रुपये पर बंद हुआ। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। शेयर 3 साल में 40 प्रतिशत चढ़ा है। 2 साल में 16 प्रतिशत नीचे आया है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 980.05 रुपये और एडजस्टेड लो 715.35 रुपये है।

शेयर बाजार में गिरावट

वैश्विक शेयर बाजारों के कमजोर रुख के बीच घरेलू शेयर बाजार लगातार तीन सत्रों की बढ़त के बाद गुरुवार को गिरावट में बंद हुए। सेंसेक्स 503.76 अंक या 0.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83,313.93 पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी 133.20 अंक या 0.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,642.80 पर बंद हुआ। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी करीब 4 प्रतिशत लुढ़क गया। जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट भी नुकसान में बंद हुए, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ बंद हुआ।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।