Nestle Q4 Results: मुनाफा 20% गिरकर 386.6 करोड़ रुपये रहा, आय बढ़कर 3,739 रुपये पर रही

पिछले 1 साल में इस स्टॉक ने 9 फीसदी का रिटर्न दिया है लेकिन पिछले 1 महीने में इसमें 5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है.

अपडेटेड Feb 17, 2022 पर 12:59 PM
Story continues below Advertisement
चौथी तिमाही में कंपनी का एबिटडा सालाना आधार पर 777 करोड़ रुपये से बढ़कर 865.7 करोड़ रुपये पर आ गया है यानी एबिटडा में 11.4 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है

Nestlé India Ltd ने आज यानी 17 फरवरी को अपने चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए है। बताते चलें कि Nestlé India Ltd अपने वित्त वर्ष के तौर पर कैलेंडर ईयर को ही उपयोग में लाती है। 31 दिसंबर 2021 को समाप्त चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 20 फीसदी गिरकर 386.6 करोड़ रुपये पर रहा है। जो कि पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 483 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी ने बोर्ड ने 10 रुपये फेस वैल्यू के प्रति शेयर पर 65 रुपये फाइनल डिविडेंड का भी एलान किया है।

बता दें कि कंपनी के मुनाफे में तिमाही आधार पर 37.7 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। इसी वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी को 617 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इसमें 38 करोड़ रुपये का आकस्मिक प्रावधान भी शामिल था। अगर यह प्रावधान ना किया जाता तो यह मुनाफा और ज्यादा रहा होता।


Daily Voice:मुझे आश्चर्य नहीं होगा अगर सरकार IPO के लिए LIC का मूल्यांकन 19-23 लाख करोड़ रुपये रखे: नितिन भसीन

चौथी तिमाही में कंपनी की आय सालाना आधार पर 8.9 फीसदी बढ़कर 3,739 करोड़ रुपये पर रही है जो कि पिछले साल की इसी अवधि में 3,432.6 करोड़ रुपये पर रही थी।

चौथी तिमाही में कंपनी का एबिटडा सालाना आधार पर 777 करोड़ रुपये से बढ़कर 865.7 करोड़ रुपये पर आ गया है यानी एबिटडा में 11.4 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस अवधि में कंपनी की एबिटडा मार्जिन पिछले साल के इसी अवधि से 22.6 फीसदी से बढ़कर 23.1 फीसदी पर रही है।

कंपनी के प्रदर्शन में इस मजबूती की बड़ी वजह घरेलू बाजार में कारोबार में हुई बढ़ोतरी रही है। बता दें कि आउट ऑफ होम खपत में बढ़ोतरी से कंपनी को फायदा मिलता दिखा है। हालांकि एक्सपोर्ट में सालाना आधार पर गिरावट देखने को मिली है।

12.07 बजे के आसपास एनएसई पर Nestle India के शेयर 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ 18,309.8 रुपये पर नजर आ रहा था। पिछले 1 साल में इस स्टॉक ने 9 फीसदी का रिटर्न दिया है लेकिन पिछले 1 महीने में इसमें 5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।