Nykaa Q1 Result: शुद्ध मुनाफा सालाना 27% गिरकर हुआ 3.3 करोड़, डिमांड में कमी का दिखा असर

Nykaa का वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में मुनाफा सालाना आधार पर लगभग 27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3.3 करोड़ रुपये पर आ गया। पहली तिमाही के दौरान गैरजरूरी खर्चों में कमी के कारण कंपनी का मुनाफा गिरा। जबकि पिछले साल की पहली तिमाही में कंपनी ने 4.6 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया था

अपडेटेड Aug 11, 2023 पर 5:30 PM
Nykaa का रेवन्यू Q1FY24 में 1,421.8 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की समान तिमाही में दर्ज 1,148.4 करोड़ रुपये से लगभग 24 प्रतिशत अधिक है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Nykaa Q1 Result: नायका (Nykaa) वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही के लिए अपने नतीजे घोषित किये। तिमाही के दौरान गैरजरूरी खर्चों में कमी के कारण कंपनी का मुनाफे सालाना आधार पर लगभग 27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3.3 करोड़ रुपये पर आ गया। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी ने 4.6 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया था। एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स (FSN E-Commerce Ventures) सौंदर्य और व्यक्तिगत देखभाल (BPC) कंपनी नायका का संचालन करती है। मुंबई में मुख्यालय वाली कंपनी ने 7 जुलाई को एक प्रदर्शन अपडेट फाइलिंग में कहा था कि मुद्रास्फीति का दबाव कम होना शुरू हो गया है और शहरी क्षेत्रों में BPC कैटेगरी में खपत मजबूत बनी हुई है। हालांकि, परिधान उद्योग जिसमें नायका फैशन की मौजूदगी है, वह खासकर छोटे शहरों में प्रभावित हुआ। इसकी वजह ये रही कि लोगों ने गैरजरूरी खर्चों में कटौती की।

    ऑपरेशंस से कंपनी का रेवन्यू Q1FY24 में 1,421.8 करोड़ रुपये रहा। जो कि पिछले साल की समान तिमाही में दर्ज 1,148.4 करोड़ रुपये से लगभग 24 प्रतिशत की वृद्धि है।

    Nykaa की CEO ने क्या कहा

    नायका की कार्यकारी अध्यक्ष, एमडी और सीईओ, फाल्गुनी नायर (Falguni Nayar, executive chairperson, MD, and CEO of Nykaa) ने कहा “हमारा ब्यूटी वर्टिकल कारोबार अपने खुद के एक इकोसिस्टम में आकार ले रहा है। हमारे ऑनलाइन प्लेटफार्म पर हमारे कंज्यूमर ब्रांडों में स्थिर और संतुलित विकास के साथ हमारा कारोबार बढ़ रहा है। फैशन के कंज्यूमर ब्रांडों ने भी हमारे अपने लेबल के साथ लगातार ग्रोथ का अनुभव किया है। ये अब विभिन्न कैटेगरी जैसे वेस्टर्नवियर, इंडियनवियर, लॉन्जरी, मेन्सवियर, एक्सेसरीज जैसे प्रोडक्ट तक फैल गया है। इस तिमाही में नाइका फैशन की ग्रोथ इंडस्ट्री की ग्रोथ से काफी आगे रही।


    Dealing Room Check : इन दो स्टॉक्स पर डीलर ने आज डीलिंग रूम में लगाया दांव, शॉर्ट में होगी शानदार कमाई

    पहली तिमाही में अधिक खर्चों, विशेषकर कर्मचारियों से संबंधित लागतों के कारण नायका का मुनाफा घट गया। जून तिमाही में एम्प्लॉयी बेनिफिट कॉस्ट 138.6 करोड़ रुपये रही थी। जो कि नायका द्वारा पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि में खर्च किए गये 114.8 करोड़ रुपये से 22 प्रतिशत अधिक रही।

    Q4FY23 में नायका का कर्मचारी-संबंधित खर्च 127.3 करोड़ रुपये था।

    कैसा रहा Nykaa का तिमाही आधार पर प्रदर्शन

    तिमाही-दर-तिमाही आधार पर कंपनी का मुनाफा जनवरी-मार्च अवधि में 2.4 करोड़ रुपये से लगभग 38 प्रतिशत बढ़कर जून तिमाही में 3.3 करोड़ रुपये हो गया। रेगुलेटर फाइलिंग से ये पता चला है।

    तिमाही आधार पर कंपनी का रेवन्यू Q4FY23 में 1,301.7 करोड़ रुपये से बढ़कर Q1FY24 में 1,421.8 करोड़ रुपये हो गया। जो लगभग 10 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्शाता है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।