Petronet LNG Q2 Results : सितंबर तिमाही में 855.74 करोड़ का मुनाफा, डिविडेंड का ऐलान

Q2FY24 में ऑपरेशन से Petronet LNG का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 7.5 फीसदी बढ़कर 12,532.57 करोड़ रुपये हो गया, जो अप्रैल-जून तिमाही में 11,656.38 करोड़ रुपये था। सितंबर 2023 को समाप्त तिमाही के दौरान EBITDA 2.8 फीसदी बढ़कर 1182 करोड़ रुपये से 1214.7 करोड़ रुपये हो गया

अपडेटेड Oct 30, 2023 पर 3:50 PM
Petronet LNG ने आज 30 अक्टूबर को मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है।

Petronet LNG Q2 Results : सरकारी तेल और गैस कंपनी Petronet LNG ने आज 30 अक्टूबर को मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी ने 855.74 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया है। यह पिछली तिमाही के 819 करोड़ से 4.4 फीसदी अधिक है। नतीजों के बीच आज कंपनी के शेयरों में करीब 10 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है। इस समय यह शेयर 9.83 फीसदी टूटकर 198.60 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

Q2FY24 में ऑपरेशन से कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 7.5 फीसदी बढ़कर 12,532.57 करोड़ रुपये हो गया, जो अप्रैल-जून तिमाही में 11,656.38 करोड़ रुपये था। ऑपरेशनल लेवल पर सितंबर 2023 को समाप्त तिमाही के दौरान EBITDA 2.8 फीसदी बढ़कर 1182 करोड़ रुपये से 1214.7 करोड़ रुपये हो गया, जबकि EBITDA मार्जिन 10.1 फीसदी QoQ से घटकर 9.7 फीसदी हो गया।


पेट्रोनेट एलएनजी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने दाहेज, गुजरात में प्रोपेन और इथेन हैंडलिंग फैसिलिटी सहित 750 केटीपीए पीडीएच और 500 केटीपीए पीपी प्लांट की पेट्रोकेमिकल्स प्रोजेक्ट की स्थापना के लिए निवेश को मंजूरी दे दी। प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 20,685 करोड़ रुपये है।

डिविडेंड का ऐलान

कंपनी के बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 10 के फेस वैल्यू पर 7 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का अंतरिम डिविडेंड भी घोषित किया। पेट्रोनेट एलएनजी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए घोषित अंतरिम लाभांश के लिए रिकॉर्ड और पेमेंट डेट की जानकारी सही समय पर दी जाएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।