Pidilite Industries Q1 Result : जून तिमाही में 32% बढ़ा मुनाफा, राजस्व में 5% का उछाल

Pidilite Industries ने शेयर बाजार को बताया कि जून तिमाही में ऑपरेशन से होने वाला राजस्व 5.61 फीसदी बढ़ा है और यह 3,275.11 करोड़ रुपये हो गया। बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का राजस्व 3,101.11 करोड़ रुपये था। स्टैंडअलोन आधार पर शुद्ध बिक्री 2,952 करोड़ रुपये रही

अपडेटेड Aug 10, 2023 पर 10:05 PM
पिडीलाइट इंडस्ट्रीज (Pidilite Industries) ने मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजों की घोषणा की है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Pidilite Industries Q1 Result : पिडीलाइट इंडस्ट्रीज (Pidilite Industries) ने मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजों की घोषणा की है। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 32.5 फीसदी बढ़कर 473.69 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी ने आज गुरुवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 357.52 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। आज गुरुवार को पिडीलाइट के शेयरों में 3.25 फीसदी की गिरावट देखी गई और NSE पर यह स्टॉक 2,519 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।

    कैसे रहे तिमाही नतीजे

    पिडीलाइट इंडस्ट्रीज ने शेयर बाजार को बताया कि जून तिमाही में ऑपरेशन से होने वाला राजस्व 5.61 फीसदी बढ़ा है और यह 3,275.11 करोड़ रुपये हो गया। बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का राजस्व 3,101.11 करोड़ रुपये था। स्टैंडअलोन आधार पर शुद्ध बिक्री 2,952 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही की तुलना में 6 फीसदी अधिक है।


    ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस में हुआ सुधार

    कंपनी के ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस में तिमाही के दौरान सुधार देखने को मिला है। इसके लोकप्रिय ब्रांडों में फेविकोल, एम-सील और डॉ फिक्सिट शामिल हैं। इसका EBITDA पिछले साल की समान तिमाही के 529.5 करोड़ से 33.5% बढ़कर ₹706.8 करोड़ हो गया। EBITDA मार्जिन भी सालाना आधार पर 17.1% से 450 आधार अंक (बीपीएस) बढ़कर 21.6% हो गया।

    पिडीलाइट इंडस्ट्रीज का कुल खर्च चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 2,653.47 करोड़ रुपये पर स्थिर रहा। इस दौरान कंपनी की कुल आय 6 प्रतिशत बढ़कर 3,298.54 करोड़ रुपये हो गई। ग्राहक एवं बाजार खंड से उसका राजस्व जून तिमाही में 9.23 प्रतिशत बढ़कर 2,660.86 करोड़ रुपये हो गया।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।