PNB Housing Finance Q2 Result : पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस ने आज 23 अक्टूबर को मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 45.8 फीसदी बढ़ा है। कंपनी को होम लोन की अच्छी मांग और एसेट क्वालिटी में सुधार से मदद मिली है। कंपनी ने कहा कि उसका कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट ऑफ्टर टैक्स 30 सितंबर को समाप्त तिमाही में बढ़कर 3.83 अरब रुपये ($46.06 मिलियन) हो गया, जो एक साल पहले 2.63 अरब रुपये था।
तिमाही के दौरान पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस का नेट इंटरेस्ट मार्जिन 3.95 फीसदी रहा। हाउसिंग की लगातार डिमांड और बढ़ते कंज्यूमर कॉन्फिडेंस के बीच रियल एस्टेट में निवेश मजबूत रहा है, भले ही बॉरोइंग कॉस्ट ऊंची बनी हुई है। सरकारी लेंडर पंजाब नेशनल बैंक की पीएनबी हाउसिंग ने कहा कि सितंबर तिमाही में उसकी नेट इंटरेस्ट इनकम 2 फीसदी बढ़कर 6.61 अरब रुपये हो गई।
इसकी एसेट क्वालिटी में सुधार हुआ है। कुल लोन के प्रतिशत के रूप में ग्रॉस बैड लोन सितंबर के अंत में घटकर 1.78 फीसदी हो गया, जो जून के अंत में 3.76 फीसदी था। तिमाही के दौरान कुल डिसबर्समेंट सालाना आधार पर 16 फीसदी बढ़कर 41.80 अरब रुपये हो गया। पेरेंट पंजाब नेशनल बैंक गुरुवार को अपनी दूसरी तिमाही के नतीजे जारी करने वाला है।
ब्याज दर अभी ऊंची बनी रहेंगी : RBI गवर्नर
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने हाल ही में ब्याज दरें ऊंची बनी रहने की बात कही है। उन्होंने कहा कि ब्याज दर फिलहाल ऊंची बनी रहेंगी और केवल समय ही बताएगा की यह कितने समय तक ऊंचे स्तर पर रहेगी। मुद्रास्फीति पर काबू पाने के लिए रिजर्व बैंक ने इस साल फरवरी से नीतिगत दर में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। यह 6.5 प्रतिशत पर बरकरार है। इससे पहले पिछले साल मई से लेकर कुल छह बार में रेपो दर में 2.50 प्रतिशत की वृद्धि की गई थी। पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस के शेयर नतीजों से पहले 5.11 फीसदी गिरकर बंद हुए, जबकि इस साल अब तक स्टॉक में करीब 62% की तेजी आई है।