PNB Q2 Results : सितंबर तिमाही में मुनाफे में 327% का उछाल, 1756 करोड़ रुपये पर पहुंचा

PNB का ग्लोबल बिजनेस सालाना आधार पर 11.26 फीसदी बढ़कर सितंबर 2023 तक 22,51,631 करोड़ रुपये हो गया, जबकि सितंबर 2022 तक यह 20,23,713 करोड़ रुपये था। हालांकि, सितंबर 2023 तक ग्लोबल डिपॉजिट सालाना आधार पर 9.75 फीसदी बढ़कर 13,09,910 करोड़ रुपये हो गया

अपडेटेड Oct 26, 2023 पर 3:55 PM
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने आज 26 अक्टूबर को मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है।

PNB Q2 Results : पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने आज 26 अक्टूबर को मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है। जुलाई-सितंबर तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट 327 फीसदी बढ़कर 1756 करोड़ रुपये हो गया है। इस अवधि में पब्लिक सेक्टर लेंडर की ग्रॉस NPA 10.48 फीसदी से घटकर 6.96 फीसदी हो गई। वहीं, नेट NPA 3.80 फीसदी से गिरकर 1.47 फीसदी हो गई है। आज 26 अक्टूबर को PNB के शेयर 0.86 फीसदी की बढ़त के साथ 70.10 रुपये के भाव पर बंद हुए हैं।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

पीएनबी का ग्लोबल बिजनेस सालाना आधार पर 11.26 फीसदी बढ़कर सितंबर 2023 तक 22,51,631 करोड़ रुपये हो गया, जबकि सितंबर 2022 तक यह 20,23,713 करोड़ रुपये था। हालांकि, सितंबर 2023 तक ग्लोबल डिपॉजिट सालाना आधार पर 9.75 फीसदी बढ़कर 13,09,910 करोड़ रुपये हो गया। इसके अलावा, सितंबर 2023 तक ग्लोबल एडवांस सालाना आधार पर 13.43 फीसदी बढ़कर 9,41,721 करोड़ रुपये हो गया।


डिपॉजिट्स से जुड़े आंकड़े

सितंबर 2022 तक सेविंग डिपॉजिट 4,51,707 करोड़ रुपये से बढ़कर सितंबर 2023 तक 4,71,238 करोड़ रुपये हो गई है। सितंबर 2023 तक करेंट डिपॉजिट 67,038 करोड़ रुपये थी। CASA शेयर (डोमेस्टिक) सितंबर 2023 तक 42.15 फीसदी है, जबकि जून 2023 में यह 41.90 फीसदी था।

लोन से जुड़े आंकड़े

हाउसिंग लोन सालाना आधार पर 13.7 फीसदी बढ़कर 87,430 करोड़ रुपये हो गया। व्हीकल लोन सालाना आधार पर 28.3 फीसदी बढ़कर 18,010 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि, पर्सनल लोन सालाना आधार पर 39 फीसदी बढ़कर 19,868 करोड़ रुपये हो गया। टोटल रिटेल सितंबर 2022 में 1,55,409 करोड़ रुपये से सालाना आधार पर 40.42 फीसदी बढ़कर सितंबर 2023 में 2,18,230 करोड़ रुपये हो गया है।

30 सितंबर 2023 तक पीएनबी की डोमेस्टिक ब्रांच की संख्या 10092 थी, जिनमें से ग्रामीण 3905 (39 फीसदी), सेमी-अर्बन 2461 (24 फीसदी), अर्बन 1998 (20 फीसदी) और मेट्रो 1728 (17 फीसदी) थीं। इनमें 2 इंटरनेशनल ब्रांच, 12645 एटीएम और 20447 बीसी भी शामिल हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।