Polycab India Q2 Results: सितंबर तिमाही में 58.5% बढ़ा मुनाफा, 437 करोड़ रुपये पर पहुंचा

Polycab India का राजस्व सितंबर तिमाही में बढ़कर 4,253.01 करोड़ रुपये हो गया, जो सितंबर 2022 में दर्ज 3,330.14 करोड़ रुपये से 27.71 फीसदी अधिक है। इस स्टॉक ने पिछले एक महीने में 1.39 फीसदी का रिटर्न दिया है। पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयरों में 70 फीसदी की शानदार तेजी आई है

अपडेटेड Oct 18, 2023 पर 3:57 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Polycab India ने आज 18 अक्टूबर को मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Polycab India ने आज 18 अक्टूबर को मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 58.5 फीसदी बढ़कर 436.89 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी ने 275.64 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था। इस बीच आज कंपनी के शेयरों में 2.54 फीसदी की गिरावट आई है और यह स्टॉक 5,328.85 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है।

    तिमाही नतीजे और शेयरों का प्रदर्शन

    Polycab India का राजस्व सितंबर तिमाही में बढ़कर 4,253.01 करोड़ रुपये हो गया, जो सितंबर 2022 में दर्ज 3,330.14 करोड़ रुपये से 27.71 फीसदी अधिक है। इस स्टॉक ने पिछले एक महीने में 1.39 फीसदी का रिटर्न दिया है। पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयरों में 70 फीसदी की शानदार तेजी आई है। इस साल अब तक कंपनी के शेयर 108 फीसदी चढ़ चुके हैं। पिछले एक साल में निवेशकों को 95 फीसदी का मुनाफा हुआ है। वहीं, पिछले तीन सालों में निवेशकों को 565 फीसदी का बंपर मुनाफा हुआ है।


    कंपनी के बारे में

    पॉलीकैब इंडिया वायर और केबल के साथ ही फास्ट मुविंग इलेक्ट्रिकल गुड्स (FMEG) बनाती और बेचती है। केबल और वायर के साथ कंपनी पावर केबल, कंट्रोल केबल, इंस्ट्रूमेंटेशन केबल, सोलर केबल, बिल्डिंग वायर, फ्लेक्सिबल केबल, फ्लेक्सिबल/सिंगल मल्टी-कोर केबल, कम्युनिकेशन केबल और वेल्डिंग केबल, सबमर्सिबल फ्लैट और राउंड केबल, रबर केबल, ओवरहेड कंडक्टर, रेलवे सिग्नलिंग केबल, स्पेशियलिटी केबल और ग्रीन वायर बनाती और बेचती है।

    कंपनी के FMEG पोर्टफोलियो में इलेक्ट्रिक फैन, एलईडी लाइटिंग और ल्यूमिनरीज, स्विच और स्विच गियर शामिल हैं। कंपनी की गुजरात, महाराष्ट्र और उत्तराखंड राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश दमन और दीव में 25 मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी हैं।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।