Power Grid Q2 Result : सितंबर तिमाही में 3.6% बढ़ा मुनाफा, डिविडेंड का ऐलान

Power Grid Q2 Result : ऑपरेशन से कंपनी का रेवेन्यू 11,267.07 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही के 11,150.57 करोड़ रुपये के मुकाबले 1.04 फीसदी अधिक है। जून 2023 को समाप्त तिमाही में रिपोर्ट किए गए ₹11,048.1 करोड़ के मुकाबले ऑपरेशनल रेवेन्यू 2 फीसदी बढ़ा है

अपडेटेड Nov 07, 2023 पर 8:06 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने आज 7 नवंबर को मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है।

Power Grid Q2 Result : पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने आज 7 नवंबर को मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 3.59 फीसदी बढ़कर 3,781.42 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 3,650.29 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। तिमाही आधार पर कंपनी का मुनाफा मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 3597.1 करोड़ रुपये के मुकाबले 5 फीसदी अधिक रहा।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

सितंबर तिमाही में पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया का खर्च पहले के मुकाबले कम रहा, जिसके चलते मुनाफा बढ़ा है। हालांकि, इस दौरान कंपनी को हायर टैक्स भी चुकाना पड़ा है। ऑपरेशन से कंपनी का रेवेन्यू 11,267.07 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही के 11,150.57 करोड़ रुपये के मुकाबले 1.04 फीसदी अधिक है। जून 2023 को समाप्त तिमाही में रिपोर्ट किए गए ₹11,048.1 करोड़ के मुकाबले ऑपरेशनल रेवेन्यू 2 फीसदी बढ़ा है।


Q2FY24 में पावरग्रिड का EBITDA 5.1 फीसदी बढ़कर ₹9,908.4 करोड़ रहा, जबकि एक साल पहले की अवधि में यह ₹9,425.9 करोड़ था। तिमाही के दौरान कंपनी का मार्जिन 87.9 फीसदी रहा, जबकि Q2FY23 में यह 84.5 फीसदी था।

पिछले साल के मुकाबले खर्च हुआ कम

दूसरी तिमाही के दौरान कुल खर्च ₹6,977 करोड़ रहा, जो पिछली तिमाही के ₹6,688.5 करोड़ की तुलना में अधिक है, लेकिन एक साल पहले की अवधि के ₹7,229.4 करोड़ की तुलना में कम है। कंपनी की कुल आय मामूली रूप से बढ़कर ₹11,530.4 करोड़ हो गई, जो Q1FY24 में ₹11,257.6 करोड़ और Q2FY23 में ₹11,349.4 करोड़ थी।

डिविडेंड का ऐलान

पावरग्रिड ने स्टॉक एक्सचेंजों को यह भी जानकारी दी कि उसके बोर्ड ऑफ डारेक्टर्स ने 10 रुपये के प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 4 रुपये के अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी है। कंपनी ने बताया कि शेयरधारकों को अंतरिम डिविडेंड का भुगतान 6 दिसंबर 2023 को किया जाएगा। कंपनी ने बाजार बंद होने के बाद नतीजे जारी किए हैं। आज यह स्टॉक 0.10 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 208 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।