RIL Retail Q2 Result: तेल से लेकर टेलीकॉम सेक्टर में कारोबार करने वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के रिटेल सेगमेंट का बिजनेस करने वाली रिलायंस रिटेल (RELIANCE RETAIL) ने वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही यानी कि Q2FY24 के लिए अपने नतीजे आज 27 अक्टूबर 2023 को जारी कर दिये हैं। रिलायंस रिटेल का सितंबर में समाप्त तिमाही में नेट प्रॉफिट सालाना 21 प्रतिशत बढ़ा। कंपनी को दूसरी तिमाही 2,790 करोड़ रुपये मुनाफा हुआ। रिलायंस रिटेल की आय में इजाफा देखने को मिला है। सालाना आधार पर रिलायंस रिटेल की आय बढ़कर 77,163 करोड़ रुपये हो गई। जबकि पिछले साल की दूसरी तिमाही में कंपनी की आय 64,936 करोड़ रुपये रही थी।
कंपनी का EBITDA भी वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में बढ़ गया। वित्त वर्ष 23-24 की दूसरी तिमाही में रिलायंस रिटेल का EBITDA सालाना आधार पर बढ़कर 5,831 करोड़ रुपये हो गया। जबकि पिछले साल की दूसरी तिमाही में कंपनी का EBITDA 4,414 करोड़ रुपये रहा था। तिमाही आधार पर कंपनी के EBITDA में उछाल देखने को मिला। पिछली तिमाही में कंपनी का EBITDA 5,151 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2024-24 की दूसरी तिमाही में रिलायंस रिटेल की EBITDA मार्जिन भी बढ़ गई। कंपनी की EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर बढ़कर 7.6% रही। जबकि पिछले साल की समान तिमाही में भी कंपनी की EBITDA मार्जिन 6.8% रही थी। वहीं पिछली तिमाही का आंकड़ा देखें तो कंपनी की EBITDA मार्जिन 7.4% रही थी।
कंपनी ने खोल 471 नये स्टोर्स
वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) का रिटेल कारोबार संभालने वाली RELIANCE RETAIL के स्टोर्स में भी इजाफा हुआ। दूसरी तिमाही के दौरान कंपनी ने 471 नये स्टोर्स खोले।
Reliance Retail Ventures की कार्यकारी निदेशक ईशा अंबानी ने कहा "मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमने एक और तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। फाइनेंशियल मैट्रिक्स में फिर से कंपनी ने सर्वकालिक उच्च स्तर हासिल किया है। यह प्रदर्शन हमारे कस्टमर सेंट्रिक अप्रोच का एक प्रमाण है। जो रिलायंस रिटेल की कार्यशैली को दर्शाता है। इस त्योहारी सीजन में नई आशा और उत्साह के साथ हम अपने ग्राहकों की सेवा करने के लिए तत्पर हैं।"
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (RIL CHAIRMAN, MUKESH AMBANI) ने इस अवसर पर कहा “रिलायंस रिटेल ने अपने प्रोडक्ट्स और ऑफरिंग की पहले से ही प्रभावशाली रेंज को और बढ़ाया है। कंपनी ऑफलाइन और साथ ही ऑनलाइन कारोबार का तेजी से विस्तार कर रही है। हमारे रिटेल बिजनेस मॉडल अपनी ताकत और विविधता से लगातार अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं।”
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)
(डिस्क्लोजर: Moneycontrol.com नेटवर्क 18 का हिस्सा है। नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)