ReNew Q2 Results : क्लीन एनर्जी कंपनी ReNew ने मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 377.1 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि पिछले वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर अवधि के दौरान उसे 98.6 करोड़ रुपये का नेट लॉस हुआ था। कंपनी के मुनाफे में यह उछाल हायर इनकम के चलते देखने को मिला है।
