SpiceJet Q2 Results: स्पाइजेट का घाटा बढ़कर 561 करोड़ रुपये पहुंचा, रेवेन्यू में 27% का इजाफा

स्पाइजेट ने शुक्रवार को मौजूदा वित्त की जुलाई-सितंबर तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए

अपडेटेड Nov 12, 2021 पर 9:50 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
SpiceJet

बजट एयरलाइन स्पाइजेट (SpiceJet) ने शुक्रवार को मौजूदा वित्त की जुलाई-सितंबर तिमाही (SpiceJet Q2 Results) के वित्तीय नतीजे घोषित किए। कंपनी ने बताया कि सितंबर तिमाही में उसे 561.7 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। पिछले वित्त वर्श की इसी तिमाही में कंपनी 112.5 करोड़ रुपये के घाटे में रही थी। वहीं जून 2021 तिमाही में कंपनी ने 729 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया था।

स्पाइसजेट ने बताया कि सितंबर तिमाही में उसका ऑपरेशंस से होने वाली आय या रेवेन्यू 28 पर्सेंट बढ़कर 1,301.7 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 1,016.1 करोड़ रुपये था। वहीं कंपनी का टोटल रेवेन्यू 27.2 पर्सेंट बढ़कर 1342.5 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 1055 करोड़ रुपये था।

स्पाइसजेट का परिणाम शुक्रवार को शेयर बाजार का कारोबार बंद होने के बाद जारी हुआ। कंपनी के शेयर शुक्रवार को NSE पर 0.75 पर्सेंट की तेजी के साथ 73.75 रुपये पर बंद हुए। साल 2021 में कंपनी के शेयर का प्रदर्शन अभी तक अच्छा नहीं रहा है और इसने अभी तक -22.04 पर्सेंट का (YTD) रिटर्न दिया है। वहीं पिछले एक साल में स्पाइसजेट के शेयर 35.45 पर्सेंट बढ़ें हैं।


स्पाइसजेट के सीएमडी अजय सिंह ने इस मौके पर कहा: "हमने अपनी रिकवरी में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है और मुझे उम्मीद है कि आने वाली तिमाहियों में भी यह ट्रेंड जारी रहेगा। देश भर में टीकाकरण अभियान की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। इसके साथ ही यात्रा करने वालों की संख्या में उछाल आया है और हम मांग बढ़ने को लेकर बहुत उत्साहित हैं।”

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।