Tata Elxsi Q4FY23 Results : मार्च तिमाही में 26% बढ़ा मुनाफा, प्रति शेयर रिकॉर्ड 60 रुपये के डिविडेंड का ऐलान

FY23 की चौथी तिमाही में ऑपरेशन से कंपनी का राजस्व सालाना आधार पर 23 फीसदी बढ़कर 838 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 681.7 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल हुआ था। वहीं, तिमाही आधार पर राजस्व 817.7 करोड़ रुपये से 2.5 फीसदी बढ़ गया है

अपडेटेड May 18, 2023 पर 7:23 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
टाटा ग्रुप की कंपनी Tata Elxsi ने आज गुरुवार को वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान किया है।

Tata Elxsi Q4FY23 Results : टाटा ग्रुप की कंपनी Tata Elxsi ने आज गुरुवार को वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान किया है। मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 26 फीसदी बढ़कर 201.5 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 160.01 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। आज Tata Elxsi के शेयर लगभग 2 फीसदी गिरकर 6,960 रुपये के भाव पर बंद हुए हैं।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

FY23 की चौथी तिमाही में ऑपरेशन से कंपनी का राजस्व सालाना आधार पर 23 फीसदी बढ़कर 838 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 681.7 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल हुआ था। वहीं, तिमाही आधार पर राजस्व 817.7 करोड़ रुपये से 2.5 फीसदी बढ़ गया है। कंपनी की टोटल इनकम Q4FY23 में सालाना आधार पर 23.4 फीसदी बढ़कर 863.6 करोड़ रुपये हो गया। जो कि Q4FY22 में 699.8 करोड़ रुपये था।


Q4FY23 में कंपनी का EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर 29.8 फीसदी हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 32.5 फीसदी रहा था। Q4FY23 के दौरान कंपनी का EBITDA 249.5 करोड़ रुपये रहा, जो कि एक साल पहले की तिमाही के दौरान दर्ज किए गए 221.2 करोड़ से 12.8 फीसदी अधिक है।

60.60 रुपये के डिविडेंड का ऐलान

Tata Elxsi के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए अपने शेयरधारकों के लिए रिकॉर्ड 606 फीसदी का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है। शेयरधारकों को प्रति शेयर 60.60 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। यह अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड है। इसके पहले कंपनी ने 15 जून 2022 को 42.50 रुपये के डिविडेंड का ऐलान किया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।